मुंबई (mediasaheb.com) बॉलीवुड
के महानायक अमिताभ बच्चन ने कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव को लेकर जागरूकता फैलाने
के लिये फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारो के साथ मिलकर फिल्म फैमिली बनायी है।
कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण देशभर में लॉकडाउन है।
कोरोना की जंग से लड़ने के लिए फिल्मी सितारे लगातार लोगों को जागरूक कर रहे हैं।
अमिताभ ने लोगों के बीच कोरोना को लेकर जागरूकता के लिए फिल्म इंडस्ट्री के कई
सितारो के साथ मिलकर शॉर्ट फिल्म ‘फैमिली’ बनायी है। इस शॉर्ट फिल्म की खासियत है कि इसे सभी ने अपने
घरों से शूट किया है। यह फिल्म न केवल लोगों को जागरूक करेगी बल्कि दर्शकों का
मनोरंजन भी करेगी।
इस शॉर्ट फिल्म में अमिताभ बच्चन के साथ प्रियंका चोपड़ा, दिलजीत दोसांझ, रणवीर
कपूर, आलिया के साथ साउथ के सुपर स्टार
रजनीकांत, चिरंजीवी, मामूटी के
साथ अन्य सितारों ने लोगों को एक मैसेज दिया है। इस फिल्म के माध्यम से ये भी
दिखाया जाएगा कि कैसे घर पर रहने से, सुरक्षित
रहने से और अपनी हाइजिन का ख्याल रखने से चीजें बेहतर की जा सकती हैं।(वार्ता)
Saturday, June 20
Breaking News
- 20 जून का राशिफल: मेष से मीन तक जानें किस राशि की चमकेगी किस्मत, किसे रहना होगा सतर्क
- कट की घड़ी में सहारा बना प्रशासन
- छत्तीसगढ़ में हैवानियत की हद पार, पत्नी पर अमानवीय अत्याचार करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार
- रतलाम के डायल-112 हीरो परित्यक्त अवस्था में मिली नवजात बच्ची को सुरक्षित संरक्षण देकर पहुँचाया अस्पताल
- छत्तीसगढ़ में हो रहा है तय मानकों के अनुसार लगाए जा रहे है विद्युत स्मार्ट मीटर
- मोदी सरकार के 12 वर्षों में रोजगार, गरीब कल्याण और अर्थव्यवस्था को मिली नई मजबूती: उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन
- मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय समन्वय समिति गठित
- एमपी के नर्सिंग छात्रों को बड़ी राहत, हाईकोर्ट ने परीक्षा और रिजल्ट जारी करने की दी अनुमति
- पासपोर्ट सत्यापन में उत्कृष्ट कार्य के लिए मध्यप्रदेश पुलिस को लगातार दूसरे वर्ष राष्ट्रीय सम्मान
- MP की नई ट्री ट्रांसलोकेशन पॉलिसी: एक पेड़ काटने पर लगाने होंगे 20 पौधे, 80% पेड़ शिफ्ट करना होगा अनिवार्य

