नयी दिल्ली, (mediasaheb.com) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दुनिया भर में महामारी का रूप ले चुके कोरोना वायरस ‘कोविड-19’ से निर्णायक लड़ाई के लिए आज आधी रात से समूचे देश में 21 दिन के लॉकडाउन और 15 हज़ार करोड़ रुपये के पैकेज की घोषणा की।
श्री मोदी ने देशवासियों से हाथ जोड़कर विनती की कि वे अपने घर से बाहर बिल्कुल न निकलें क्योंकि इस जानलेवा वायरस के संक्रमण की श्रंखला को तोड़ने का यही एक मात्र रास्ता है।
एक सप्ताह में दूसरी बार आज राष्ट्र के नाम संबोधन में श्री मोदी ने इस रोग को लेकर फैलाये जा रही अफवाहों और अंधविश्वासों से भी बचने की अपील की। उन्होंने कहा कि इस वायरस के संक्रमण से प्रभावित अन्य देशों के अनुभव और विशेषज्ञों की राय के आधार पर ही 21 दिन तक लॉकडाउन का यह निर्णय लिया गया है क्योंकि अगर हम इसका पालन नहीं करेंगे तो देश को भारी नुकसान होगा और देश 21 साल पीछे चला जायेगा। उन्होंने कहा कि वह हाथ जोड़कर सबसे प्रार्थना करते है कि लोग घरों में रहे और बाहर बिल्कुल न निकले। इस रोग से लड़ने का एक मात्र यही उपाय है।
उन्होंने कहा कि यह लॉकडाउन आज आधी रात से शुरू होकर अगले 21 दिन तक लागू रहेगा और इस दौरान प्रत्येक देशवासी को अपने घर में ही रहना है और यह मानकर चलना है कि उसे अपने घर के दरवाजे के बाहर खिंची लक्ष्मण रेखा को पार नहीं करना पड़ा है। लोगों की छोटी सी लापरवाही उस व्यक्ति, उसके परिवार और समूचे देश को गंभीर खतरे में डाल सकता है।(वार्ता)
Tuesday, August 18
Breaking News
- युवा शक्ति की सबसे बड़ी दुश्मन है माफिया प्रवृत्ति: मुख्यमंत्री योगी
- मध्यप्रदेश बना निवेशकों का सर्वाधिक पसंदीदा डेस्टिनेशन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- चांदी का 4000 साल पुराना इतिहास, सोने से पहले सिल्वर बनी दुनिया की ताकतवर करेंसी; भारत में ऐसे बढ़ा दबदबा
- एम.पी. ट्रांसको शिवपुरी टेस्टिंग डिवीजन को मिली राज्य स्तरीय सर्वोत्कृष्ट प्रदर्शन ट्रॉफी
- राष्ट्र प्रथम’ के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाएगी नई भाजपा टीम: मुख्यमंत्री
- Skoda Slavia Facelift: कल होगी लॉन्च, नए लुक के साथ मिलेंगे बड़े अपडेट; 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स खास
- कांवड़ियों पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा, गूंजा हर-हर महादेव का जयघोष
- HPCL के नाम पर डुप्लीकेट तेल बेचने वालों पर पुलिस की रेड, 3 दुकानों से ₹2.50 लाख का माल जब्त
- खंडवा में शादी समारोहों पर बड़ा सामाजिक फैसला, DJ बजाने पर वर-वधु पर ₹21-21 हजार जुर्माना
- Aerospace X1 ने रचा इतिहास, दुनिया के सबसे बड़े इलेक्ट्रिक विमान ने भरी पहली उड़ान; 27 मिनट का खर्च सिर्फ ₹480


