नयी दिल्ली, (mediasaheb.com)
देश में
कोरोना वायरस ‘कोविड-19’ संक्रमण
के 227 नये मामले सामने आए हैं जिससे संक्रमितों
की संख्या 1250 से अधिक हो गयी है।
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटों में तीन और मौतें हुयी हैं। ये तीन मौतें गुजरात, पश्चिम बंगाल और मध्य प्रदेश में हुई हैं। मंत्रालय के
प्रवक्ता लव अवग्रवाल ने मंगलवार को यहां संवाददाता सम्मेलन में बताया कि इस समय
देश एक ऐसी संक्रामक महामारी का सामना कर रहा है जिसका प्रसार काफी अधिक है और इस
संक्रमण दर को तोड़ने का सबसे प्रभावी तरीका सामाजिक दूरी बनाना तथा लॉकडाउन के
नियमों को शत-प्रतिशत पालन करना है। यह व्यक्तिगत स्तर पर सबसे बड़ी जिम्मेदारी है
और हर व्यक्ति को इसमें अहम भूमिका अदा करनी होगी नहीं तो देश में अब तक इससे
निपटने के जो प्रयास किए जा रहे हैं, वे सभी
बेकार हो सकते हैं।
दिल्ली के निजामुद्दीन और देश के अन्य हिस्सों में कोरोना
वायरस के अधिक मामले सामने आने और इन्हें सरकार की तरफ से आधिकारिक तौर पर ‘हाॅट स्पॉट’ क्यों
नहीं घोषित किया गया है, इस प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि
सरकार के लिए किसी भी क्षेत्र में एक भी मामला पाया जाना हाॅट स्पॉट हाेता है। ऐसे
में सरकार का अधिक ध्यान यहां रहने वाले लोगों को उपयुक्त चिकित्सा सुविधा उपलब्ध
कराना होता है और अन्य लोगों की जांच करना है।
उन्होंने कहा कि यह महामारी विश्व के अधिकतर देशों में फैल
चुकी है और हमारे यहां 100 से एक हजार का आंकड़ा पहुंचने में कम से
कम 12 दिन लगे हैं जबकि इतने समय में अन्य
देशों में यह आंकड़ा कम से कम सात हजार हो गया था और यह सब सरकार के पहले से उठाये
गये सुरक्षात्मक कदमों की वजह से संभव हुआ है।
श्री अग्रवाल ने कहा कि सरकार इस महामारी को लेकर काफी पहले
से सतर्क थी और हमने इस बीमारी को विश्व स्वास्थ्य संगठन की तरफ से वैश्विक
महामारी घोषित करने से 12 दिन पहले ही अपनी तरफ से काफी तैयारी कर
ली थी।
स्वस्थ लोगों के मास्क पहनने से जुड़े एक सवाल पर उन्हाेंने
कहा कि इसके लिए स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट पर सभी दिशा-निर्देश दिए गए हैं और
अगर किसी को खांसी अथवा अन्य सांस सबंधी कोई दिक्कत है तो वह खुद की रक्षा के लिए
इसे पहन सकता है तथा दूसरों को भी इससे सुरक्षा मिलेगी। जिन क्षेत्रों में अधिक
भीड़ है अथवा जहां कोरोना वायरस के अधिक मामले सामने आ रहे हैं,वहां मास्क पहना जा सकता है। सामाजिक दूरी बनाकर इस बीमारी से
काफी हद तक बचा सकता है।(वार्ता)
Sunday, October 18
Breaking News
- स्व-सहायता समूह से जुड़कर आत्मनिर्भर बनीं दुर्ग की सोनिया साहू बैंक सखी के रूप में दे रही हैं सेवाएं
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मां काली और मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की
- ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, जांच जारी
- भोपाल में होगा फिशरीज इन्वेस्टर्स एंड एक्सपोर्टर्स कॉन्क्लेव-2026
- यूपी में ‘रूल ऑफ माफिया’ मिटाकर स्थापित किया ‘रूल ऑफ लॉ’: मुख्यमंत्री
- तीनों सेनाओं का होगा एक सप्लाई सिस्टम, आर्मी-नेवी और एयरफोर्स के अलग बहीखाते होंगे बंद
- CRPF में 29 साल बाद लौटेंगी लांस नायक और नायक रैंक, जवानों को मिलेगा प्रमोशन का मौका
- ग्रामीण विकास में पंच-सरपंचों की सक्रिय भागीदारी जरूरी-वन मंत्री केदार कश्यप
- स्वरोजगार से आत्मनिर्भरता की राह पर ग्रामीण महिलाएं कलेक्टर ने पूजा महिला स्व-सहायता समूह की आजीविका गतिविधियों का लिया जायजा
- 18 अक्टूबर राशिफल: रविवार को इन राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर और कारोबार में लाभ

