नई दिल्ली (mediasaheb.com) विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर ने मंगलवार देर रात राजधानी के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे #Indira Gandhi International Airport पहुंचकर कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण से निपटने के लिए की गयी तैयारियों का जायजा लिया।
डॉ जयशंकर ने हवाई अड्डे पर आव्रजन, स्वास्थ्य और सुरक्षा अधिकारियों से मुलाकात कर मौजूदा हालात का जायजा लिया।
विदेश मंत्री ने यह जानकारी देते हुए ट्वीट किया, “ भारत काम करता है क्योंकि अनगिनत भारतीय रात-दिन, बारिश-धूप में काम करते हैं। आज रात मैंने दिल्ली हवाई अड्डे जाकर आव्रजन, स्वास्थ्य और सुरक्षा अधिकारियों से मुलाकात की, जो कोविड-19 की चुनौती से निपटने के लिए काम कर रहे हैं।”
गौरतलब है कि चीन #China के हुबेई प्रांत की राजधानी वुहान से आने वाले जानलेवा कोरोना वायरस की चपेट में अब तक विश्व के 150 से अधिक देश आ चुके हैं। भारत में कोरोना के अब तक 140 मामले सामने आ चुके हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन ( WHO) ने कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे के बीच इसे वैश्विक महामारी #Global epidemic घोषित कर दिया है| ( वार्ता)
Tuesday, October 6
Breaking News
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर जशपुर में आदिवासी विद्यार्थियों के लिए छात्रावास अधोसंरचना का विस्तार
- रजिस्ट्री के बाद नामांतरण के लिए नहीं लगाने पड़े चक्कर, गौतम सिंह को मिली बड़ी राहत
- 6 अक्टूबर 2026 राशिफल: इन राशियों के लिए खास रहेगा मंगलवार, धन-करियर में मिल सकता है लाभ
- सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत विद्यार्थियों की रचनात्मकता से रूबरू होंगे मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- जल की हर बूंद सहेजने की मुहिम, ग्रामीणों को मिल रहा स्थानीय रोजगार
- मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076 का कमाल एक फोन कॉल से जशपुर के तपकरा में बहाल हुई जलापूर्ति 200 परिवारों को मिली राहत
- बाल विवाह पर अब और कसेगा शिकंजा, सीएमपीओ को मिलेगा कानून और कार्रवाई का गहन प्रशिक्षण
- कस्बों और नगरों से राजधानी तक पहुंचना हुआ है सुगम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- बस्तर अंचल नक्सली हिंसा के दौर से बाहर निकलकर विकास की नई दिशा में अग्रसर – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- इलाज के खर्च की चिंता हुई कम, आयुष्मान कार्ड से विजय पंडो के परिवार को मिला स्वास्थ्य सुरक्षा का संबल

