बिलासपुर (media saheb.com) कोयला मजदूर सभा (एचएमएस) एसईसीएल मुख्यालय बिलासपुर शाखा के तत्वावधान में दिनांक 10.10.2021 को एसईसीएल वसंत विहार स्थित कोयला मजदूर सभा कार्यालय में ई-श्रमिक कार्ड एवं आयुष्मान कार्ड पंजीयन किया गया।
इस अवसर पर कार्यक्रम के आरंभ में कोयला मजदूर सभा (एचएमएस), मुख्यालय शाखा के अध्यक्ष श्री प्रमोद राही द्वारा उपस्थित लाभार्थियों की ओर से कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री मनोज श्रीवास प्रदेष उपाध्यक्ष हिन्द मजदूर सभा, विशिष्ट अतिथि श्री मनोज देवांगन, श्री दीपक कष्यप, श्री संदीप दास अध्यक्ष किसान मजदूर संघ, बिलासपुर का पुष्पगुच्छ से आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर पर एसईसीएल वंसत विहार, इंदिरा विहार, लिंगियाडीह, राजकिषोर नगर, राजीव विहार, खमतराई, मोपका, बिजौर, सूर्या विहार, राधिका विहार, चिंगराजपारा के लगभग 688 लोगों का ई-श्रमिक कार्ड एवं आयुष्मान कार्ड बनाया गया।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में कोयला मजदूर सभा (एचएमएस) के सर्वश्री धर्मेन्द्र वर्मा, देवाषी-ुनवजया डे, श्यामलाल साहू, बीपी बैस, प्रवीण गौरहा, आरके यादव, इन्द्रभूषण सिंह, सुदर्षन क-ुनवजर्या, रामचन्द्र मुदली, रजऊ राम, महमूद खान, जाकिर हुसैन, नंदलाल साहू, राहुल दास, विष्णु शकर तिवारी, मनोज सिह, कामता नाथ, तानसेन राजपूत, श्रीमती उषा प्रतिमा राही, श्रीमती फरीदा हुसैन का सराहनीय योगदान रहा।
ज्ञात हो कि उक्त बनवाए गए कार्ड का वितरण दिनांक 24.10.2021, दिन-रविवार को 1 बजे से कोयला मजदूर सभा (एचएमएस) कार्यालय वसंत विहार में किया जाएगा।(For English News : thestates.news)

