जांजगीर (media
saheb.com) मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा हैं कि केन्द्र की मोदी सरकार के विरोध के बावजूद किसानों को प्रोत्साहित करने वाली राजीव न्याय योजना जारी रहेंगी।
CM बघेल ने आज यहां आयोजित किसान सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कहा कि केन्द्र एवं भाजपा को राज्य सरकार द्वारा 2500 रूपए क्विंटल में धान खरीद को अच्छा नही लग रहा है,और इसमें तरह तरह से बाधा पहुंचाने की कोशिश हो रही है।इस बार भी बहुत कोशिश करने के बाद प्रधानमंत्री ने आखिरकार FCI को चावल उठाव का निर्देश दिया।
उन्होने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार 2500 रूपए में धान खरीद रही हैं,तो इससे केन्द्र एवं राज्य के BJP नेताओं के पेट में क्यों दर्द हो रहा है। उन्होने पूर्व मुख्यमंत्री डा.रमन सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि चुनाव के समय किसानों को बोनस और चुनाव खत्म होने पर बोनस बन्द करने वाले को उनकी सरकार पर आरोप लगाने का हक नही है। उन्होने डा.सिंह को खेती की जानकारी नही होने तथा उन पर गरीबों का 36 हजार करोड का चावल खा जाने का भी आरोप लगाया।
CM बघेल ने किसानों को धान के बोनस की चौथी किश्त जल्द दिए जाने का भी भरोसा दिलाया। उन्होने इस मौके पर 1083 करोड़ रूपए से अधिक के विकास कार्यो का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। उन्होंने इनमें से 292.10 करोड़ रूपए के 419 कार्यो का लोकार्पण एवं 820.93 करोड़ रूपए के 836 कार्यो का भूमि पूजन किया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ.चरण दास महंत,पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री टी.एस.सिंह देव,सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत, विधायक राम कुमार यादव सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित थें।(वार्ता)(the states. news)
Monday, August 31
Breaking News
- 31 अगस्त का राशिफल: सोमवार को किन राशियों पर बरसेगी सूर्य देव की विशेष कृपा?
- प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना
- सतना-चित्रकूट में बाढ़ का कहर, मंदाकिनी में बहा 42 साल पुराना पुल; 400 दुकानें तबाह
- नोनी सुरक्षा योजना दे रही बेटियों के भविष्य को नई उम्मीद
- AC कोच भी नहीं सुरक्षित! रायपुर आ रही छात्रा की सोने की चेन चोरी, 29 दिनों में 14 केस
- करोड़ों की रॉयल्टी देने वाला गांव, फिर भी तिरपाल के नीचे पढ़ने को मजबूर बच्चे
- रक्षाबंधन के अवसर पर प्रदेश की जेलों में भावनात्मक माहौल, बहनों ने जेल पहुंचकर भाइयों की कलाई पर बांधी राखी
- MP में बदली कर्ज की तस्वीर, MSME सेक्टर में सबसे तेज उछाल; कृषि का दबदबा बरकरार
- गढ़वा में खौफनाक साजिश का खुलासा, पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर कराई पति की हत्या
- 31 अगस्त से होगा नरेला रक्षाबंधन का भव्य शुभारंभ इस वर्ष भी लाखों बहनें मंत्री सारंग को बांधेंगी रक्षासूत्र


