नई दिल्ली, (media saheb.com) केंद्र सरकार के तीन नये कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के आंदोलन को शनिवार को 100 दिन पूरे होने पर आंदोलनकारी किसान संगठन इस दिन (छह मार्च) को ‘काला दिवस’ के रूप में मना रहा है।
इस बीच आंदोलनकारी किसानों ने आज पांच घंटों के लिए कुंडली-मानेसर-पलवल (KMP) एक्सप्रेसवे को अवरुद्ध कर दिया है। एक्सप्रेसवे आज 1100 बजे से लेकर 1600 बजे तक अवरुद्ध रहेगा।
संयुक्त किसान मोर्चा (SMP) ने किसान आंदोलन के 100 दिन पूरे होने के अवसर पर छह मार्च (शनिवार) को ‘काला दिवस’ के रूप में मनाने और कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेसवे को पांच घंटों के लिए अवरुद्ध करने की शुक्रवार को घोषणा कर दी थी।
किसान संगठनों और सरकार के बीच ग्यारह दौर की बातचीत पूरी हो चुकी है लेकिन दोनों के बीच अभी तक सहमति नहीं बनी है। किसान नेता कृषि सुधार कानूनों को वापस लेने की मांग पर अड़े हैं जबकि सरकार इस मांग को पूरी करने के लिए तैयार नहीं है।
किसानों का आंदोलन 26 नवंबर को शुरू हुआ था। हजारों की संख्या में विशेष रूप से पंजाब और हरियाणा के किसान दिल्ली से लगी सीमाओं के आसपास आंदोलन कर रहे हैं।(वार्ता) (the states. news)
Thursday, June 25
Breaking News
- 25 जून गुरुवार का राशिफल: इन राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगी बड़ी खुशखबरी
- गूगल के साथ सीएम योगी का ग्रोथ डायलॉग: एआई, निवेश और नवाचार के सहारे विकसित उत्तर प्रदेश का रोडमैप
- भोपाल में कुकर्म का विरोध करने पर गार्ड की पत्थर से कुचलकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार
- खंडवा के डायल-112 हीरोज रास्ता भटके 80 वर्षीय बुजुर्ग को सुरक्षित परिजनों से मिलाया
- भारत में सेफ्टी, स्टेबिलिटी व स्पीड का थ्री-एस मॉडल बना यूपी: सीएम योगी
- एमपी ट्रांसको के एक्स्ट्रा हाई वोल्टेज सबस्टेशनों की सुरक्षा के लिए हाई-परफॉर्मेंस एचडी सीसीटीवी कैमरे लगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
- मध्यप्रदेश में जल गंगा संवर्धन अभियान-2026 का भव्य समापन: 25 से 30 जून तक
- भारतमाला परियोजना के दो राष्ट्रीय राजमार्गों के काम मार्च-2027 तक होंगे पूरे
- अवैध खनन पर साय सरकार का बड़ा प्रहार, बढ़ा जुर्माना और कार्रवाई हुई सख्त
- सैनिक स्कूल अंबिकापुर में आधुनिक पीवीसी बैडमिंटन कोर्ट का लोकार्पण, खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच

