नयी दिल्ली (mediasaheb.com)बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने काेरोना महामारी से निपटने में लोगों से सरकार का सहयाेग करने की अपील करते हुए शुक्रवार को कहा कि पार्टी के विधायकों को महामारी से लड़ने के लिए कम से कम एक करोड़ रुपए देने चाहिए।
सुश्री मायावती ने कहा कि संकट की इस घड़ी में जनता को सरकार का सहयोग करना चाहिए। उन्होेंने विश्व बैंक से मिले 100 कराेड़ डालर का इस्तेमाल स्वास्थ्य सुविधायें जुटाने में इस्तेमाल करने को कहा।
उन्होंने ट्वीट किया, “ केन्द्र सरकार से भी अपील है कि विश्व बैंक से मिले 100 करोड़ डालर की कोरोना सहायता को विशेषकर स्वास्थ्य सुविधाओं को बढ़ाने में उचित इस्तेमाल करे ताकि कोरोना प्रकोप को सही नियोजित तौर पर रोका जा सके। जनता से भी अपील है कि वे आपदा की इस घड़ी में सरकार का सहयोग करें।”
बसपा प्रमुख ने कहा, “ देशभर में कोरोना वायरस की महामारी के प्रकोप के मद्देनजर, खासकर यूपी के बीएसपी विधायकों से भी अपील है कि वे भी पार्टी के सभी सांसदों की तरह अपनी विधायक निधि से कम से कम 1-1 करोड़ रु अति जरूरतमन्दों की मदद हेतु जरूर दें। बीएसपी के अन्य लोग भी अपने पड़ोसियों का जरूर मानवीय ध्यान रखें।”(वार्ता)
Monday, October 19
Breaking News
- 19 अक्टूबर राशिफल: सोमवार को इन राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें किन्हें रहना होगा सावधान
- भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने की योजना संबंधी खबरें असत्य एवं भ्रामक
- इंदौर में 150 करोड़ रूपये की लागत से बनेगा देवी अहिल्याबाई होल्कर स्मारक
- नवरात्रि में मां बिरासिनी के दरबार में उमड़ती है श्रद्धा, दसवीं शताब्दी से आस्था का केंद्र है प्राचीन धाम
- किसानों की फसल सुरक्षा के लिए विशेष पहल, कीट-रोगों की पहचान से नियंत्रण तक मिलेगा वैज्ञानिक मार्गदर्शन
- मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इंदौर के एम.वाय.अस्पताल में किया पेट सीटी स्केन सेन्टर का शुभारंभ
- सेवा संकल्प अभियान में मध्यप्रदेश के युवाओं का ऐतिहासिक कीर्तिमान
- भारत में बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसा फैलाने की थी योजना? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
- इंदौर में विशाल चुनरी यात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- वन्दे मातरम्’ की राष्ट्रभावना से सशक्त होगी युवा शक्ति, 2047 तक विकसित भारत का संकल्प होगा साकार : मंत्री परमार

