जोधपुर, (mediasaheb.com) बहुचर्चित और 21 साल पुराने काला हिरण शिकार प्रकरण में फिल्म अभिनेता सलमान खान शुक्रवार को जिला एवं सत्र न्यायालय में में हाजिर नहीं हुए। अदालत ने उन्हें हाजिर होने के मौखिक आदेश दिए थे। अदालत ने अगली सुनवाई की तारीख 19 दिसंबर तय की है। सलमान को पिछले दिनों सोशल मीडिया में लारेंस विश्नोई गिरोह के सोपूं ग्रुप ने जान से मारने की धमकी थी।
अदालत को उनके वकील ने बताया कि वह शूटिंग में व्यस्त हैं। साथ ही उन्हें एक गैंगस्टर ने जान से मारने की धमकी दी है। इस वजह से वह कोर्ट में उपस्थित नहीं हो पाएंगे। इसलिए उन्हें हाजिर न होने के लिए माफी प्रदान की जाए। सलमान की तरफ से इस मामले में स्थाई हाजिरी माफी की अर्जी दी गई है। इस पर 19 दिसंबर को सुनवाई होगी।
उल्लेखनीय है सीजेएम कोर्ट को सलमान को पांच साल की सजा सुना चुकी है। इस सजा के खिलाफ की गई अपील पर जिला एवं सत्र न्यायालय के जज चंद्र कुमार सोनगरा कोर्ट में शुक्रवार को सुनवाई हुई। वर्ष 1998 में सूरज बड़जात्या की फिल्म हम साथ साथ हैं की शूटिंग के दौरान सलमान खान और सह कलाकारों पर जोधपुर शहर से सटे कांकाणी गांव में काले हिरण के शिकार का आरोप लगा था। इस केस में सलमान को गत वर्ष पांच साल की सजा सुनाई गई थी। कोर्ट ने इस मामले में सैफ अली खान, नीलम, तब्बू, सोनाली और दुष्यंत सिंह को बरी कर चुकी है। (हि.स.)।
Thursday, October 8
Breaking News
- युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, कौशल और रोजगार के बेहतर अवसर देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- CG में बाढ़ से फसल बर्बाद, किसानों ने 21 क्विंटल प्रति एकड़ के हिसाब से मांगा मुआवजा
- ‘प्रदेश डुबाओ एलायंस’ में सैफई या सिफारिश से मिलती थी नौकरी, एनडीए का मतलब ‘नौकरी देंगे एलायंस’: सीएम योगी
- नर्सिंग सेवाओं में नवाचार और तकनीक के साथ संस्कारों का समावेश जरूरी : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
- ‘चांदी का चम्मच लेकर पैदा हुए हैं दोनों राजकुमार’, बीजेपी MLC सुभाष यदुवंश का अखिलेश-राहुल पर हमला
- पंडित प्रदीप मिश्रा की 350 करोड़ की FD पर दिग्विजय सिंह का तंज, आर्थिक स्थिति पर उठाए सवाल
- ठोस परियोजनाओं से मजबूत होगी मध्यप्रदेश की वैश्विक साझेदारी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- झिझक की टूट रही दीवार, योगी सरकार में बेटियों के लिए सशक्त एमएचएम व्यवस्था
- बिहार में इंजीनियरिंग-पॉलिटेक्निक का बदला दौर, प्लेसमेंट 12 गुना बढ़ा, नामांकन 98% तक पहुंचा
- त्रिवर्षीय आबकारी नीति से निर्यात उछला तो यूपी में किसानों और उद्योगों के लिए बढ़े अवसर

