मुंबई, (media saheb.com) बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन फिल्म ‘धमाका’
की शूटिंग करने के लिये तैयार हैं।
लॉकडाउन #Corona_virus ) के कारण बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई महीने काम बंद रहा है। अब एक बार फिर काम शुरू हो चुका है और सभी कलाकार अपने प्रॉजेक्ट की शूटिंग पर वापस आ रहे हैं। कार्तिक आर्यन भी अपने काम पर वापस लौट रहे हैं। कार्तिक आर्यन ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी है कि वह अपनी फिल्म ‘धमाका’
की शूटिंग करने जा रहे हैं।
कार्तिक आर्यन ने सोशल मीडिया अकाउंट पर दो तस्वीरें शेयर की हैं। एक तस्वीर में वह भगवान के सामने हाथ जोड़कर खड़े हुए हैं। दूसरी तस्वीर में उनकी मां पर फोकस है। उन्होंने मास्क पहना है पर उनकी आंखों में डर दिख रहा है। कार्तिक आर्यन ने इस पोस्ट के साथ लिखा है,
“ शुरू करें धमाका लेकर प्रभु का नाम, देखें पहले से चिंता में मेरी मां।”
उल्लेखनीय है कि कार्तिक आर्यन ने अपने जन्मदिन के मौके पर सोशल मीडिया पर ‘धमाका‘ का पोस्टर शेयर कर नई फिल्म का ऐलान किया था। फिल्म में कार्तिक आर्यन एक पत्रकार के किरदार में नजर आएंगे, जो कि मुंबई में हुए आतंकवादी हमले पर रिपोर्टिंग करता है। फिल्म का निर्देशन राम माधवानी करेंगे।(वार्ता) (the states. news)
Thursday, June 11
Breaking News
- सरकारी जमीन पर बन रहा था रिसॉर्ट! शिकायत मिलते ही प्रशासन ने लगाई रोक
- केरल में निपाह वायरस की दस्तक! 43 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर
- ममता का ‘खेला’ खत्म? कल्याण बनर्जी ने दिया अल्टीमेटम, अभिषेक बनर्जी के केस से खुद को किया अलग
- 12 अगस्त 2026 सूर्य ग्रहण: कर्क राशि में लगेगा ‘रिंग ऑफ फायर’, इन राशियों पर असर
- 4 साल बाद सेरेना विलियम्स की धमाकेदार वापसी, डबल्स में दर्ज की शानदार जीत
- 1983 वर्ल्ड कप से पहले कप्तानी पर खुलासा, कपिल देव के नाम पर क्यों लगी मुहर
- फीफा वर्ल्ड कप 2026 का महाकुंभ शुरू, 48 टीमें और 1248 खिलाड़ी मैदान में
- झारखंड लोकायुक्त कार्यालय में तेजी, डेढ़ महीने में 100 नई शिकायतें दर्ज
- छिंदवाड़ा की बेटी प्रिया मालवीय बनीं फ्लाइंग ऑफिसर, मेहनत और हौसले की सुनाई प्रेरक कहानी
- पोस्ट ऑफिस घोटाला: 245 शिकायतें, सिर्फ 32 लाख का सेटलमेंट; आरोपी पोस्टमास्टर अब भी फरार

