काबुल (mediasaheb.com) अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक गुरुद्वारा
पर हुए आत्मघाती हमले में 11 लोगों
की मौत हो गयी और 10 अन्य
घायल हो गये।
स्थानीय मीडिया की
Report के अनुसार
हमलावरों ने काबुल के शोर बाजार जिले में गुरुद्वारा पर स्थानीय समयानुसार सुबह 0745 बजे
हमला कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक हमले के समय लगभग 150 लोग
गुरुद्वारे में प्रार्थना कर रहे थे।
इससे पहले हिंदू
एवं सिखों के प्रतिनिधि सांसद नरेंद्र सिंह हालिसा ने यह जानकारी दी थी। उन्होंने
बताया था कि चार आत्मघाती हमलावरों ने यह हमला किया और शुरुआती दौर में चार लोग
मारे गये। उन्होंने बताया कि हमलावर आतंकवादियों तथा सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़
जारी है।
किसी भी आतंकवादी
संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। तालिबान प्रवक्ता जबीउल्लाह मुजाहिद ने
कहा कि इस हमले से उसके संगठन का कोई लेना-देना नहीं है।(वार्ता)
Sunday, June 28
Breaking News
- छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा, दीवार ढहने से दो बच्चों की मौत, महिला गंभीर घायल
- रेलवे कर्मचारियों के अनुकंपा नियुक्ति वालों को मिलेगी पुरानी पेंशन, बड़ा फैसला
- मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें, युवाओं और महिलाओं को मिल सकता है ज्यादा प्रतिनिधित्व
- LPG सिलेंडर के दाम स्थिर, घरेलू उपभोक्ताओं को नहीं मिली कोई राहत या बढ़ोतरी
- कराची में रेंजर्स कैंप पर बड़ा आतंकी हमला, 4 सुरक्षाकर्मी और 6 आतंकी मारे गए
- इंदौर-उज्जैन रोड पर बस पलटी, 20 यात्री घायल; शराब के नशे में मिला ड्राइवर
- ‘मन की बात’ जनभागीदारी और जनप्रेरणा का सशक्त माध्यम बना: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- जीएसटी के 10 साल: सरकार एआई आधारित टैक्स सिस्टम और डेटा इंटीग्रेशन पर फोकस कर रही है
- रायपुर का निरीक्षण करने में स्कूटी से निकले उप मुख्यमंत्री अरुण साव
- लोहगढ़ किले मर्डर केस: आरोपियों ने हत्या से पहले Google पर तरीका सर्च करने का खुलासा

