मुंबई (mediasaheb.com ) बॉलीवुड (#Bollywood) अभिनेत्री काजोल #Kajol की अपकमिंग शॉर्ट फिल्म ‘देवी’ का नया पोस्टर रिलीज हो गया है। काजोल इन दिनों ‘देवी’ की शूटिंग में बिजी हैं। यह फिल्म पूरी तरह से महिलाओं पर आधारित है। फिल्म में नौ अभिनेत्रियां सशक्त किरदारों में नजर आएंगी। काजोल की यह पहली शॉर्ट फिल्म है। इस पॉवरफुल शॉर्ट फिल्म का टीजर 24 फरवरी को रिलीज होगा। #Devi
इस फिल्म को लेकर काजोल के पति अजय देवगन #Ajay Devgn काफी खुश नजर आ रहे हैं। अजय ने ‘देवी’ का पोस्टर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इसे शेयर करने के साथ ही अजय ने लिखा,“महिला सशक्तिकरण (#women empowerment) मेरे लिए मात्र एक स्टेटमेंट (#Statement) नहीं है, यह जिंदगी जीने का एक तरीका है। मुझे काजोल पर गर्व है कि वह ‘देवी’ जैसी फिल्म कर रही हैं। यह एक सेंसिटिव फिल्म #Sensitive film है जो सही दिशा की ओर आपको लेकर जाएगी।”
वहीं फिल्म के मेकर्स ने पोस्टर जारी करते हुए लिखा,“देवी नौ उत्पीड़ित महिलाओं की कहानी है, जो समाज के अलग-अलग क्षेत्रों से हैं, एक छोटे से कमरे में रह रही हैं। उन्हें अपनी कहानियों को साझा करने में दुविधा का सामना करना पड़ रहा है।” काजोल, इससे पहले अजय देवगन के साथ फिल्म ‘तानाजी- द अनसंग वॉरियर’ में नजर आई थीं।(वार्ता)
Thursday, October 15
Breaking News
- लद्दाख को ₹3,350 करोड़ की सौगात, PM मोदी ने शुरू कीं 5 बड़ी विकास परियोजनाएं
- राहुल याद रखें, आजादी के लिए नेहरू ही नहीं, मसुरियादीन पासी भी गए थे जेल : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- सैफई सिंडिकेट ने अयोग्य व्यक्ति को आयोग का अध्यक्ष बनवाकर युवाओं के साथ किया अन्याय : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- ‘विरासत में सत्ता मिल सकती है, बुद्धि नहीं’, ओपी राजभर का अखिलेश पर निशाना
- योगी सरकार में आरटीई के अंतर्गत बच्चों की शिक्षा के लिए ₹698.27 करोड़ आवंटित
- मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना: योगी सरकार में 22 हजार से ज्यादा बेटियों का बसा घर
- बिहार में रबी खेती का लक्ष्य बढ़ा, 48 लाख हेक्टेयर में फसल उत्पादन की तैयारी
- विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह को जन्मदिन की बधाई देने पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल
- त्योहारों पर निर्बाध बिजली आपूर्ति को लेकर योगी सरकार ने कसी कमर, सुरक्षा और मेंटेनेंस पर विशेष जोर
- इंदौर में जल संकट पर सख्ती: GPS से होगी टैंकरों की निगरानी, पीने के पानी से गाड़ी धोने पर जुर्माना

