रायपुर (media
saheb.com) |रतीय जनता पार्टी के नेता द्वय चुन्नीलाल
साहू (महासमुंद), और विधायक व पूर्व मंत्री ननकीराम कँवर ने छत्तीसगढ़ में घोषित
तीन मेडिकल कॉलेजों में से कोरबा , महासमुंद व काँकेर में मेडिकल कॉलेज खोलने में आ रही बाधाओं को
दूर करने में प्रदेश सरकार की उदासीनता पर जमकर निशाना साधा है। अपने संयुक्त बयान
में श्री साहू, व श्री कँवर ने कहा कि संविदा सचिव के भरोसे चिकित्सा विभाग
संचालित कर रहे ‘संविदा मुख्यमंत्री’ भूपेश बघेल की नीयत इन चिकित्सा महाविद्यालयों को आरंभ
करने की नहीं दिख रही है। इन तीनों चिकित्सा महाविद्यालयों को लेकर पिछले माह
नेशनल मेडिकल कमीशन (एनएमसी) द्वारा किए गए निरीक्षण की रिपोर्ट के मुताबिक़ कोरबा
को छोड़कर शेष दोनों महाविद्यालयों में फैकल्टी के 50 प्रतिशत से अधिक पद खाली होने के कारण
महासमुंद व काँकेर में कॉलेज खुलना खटाई में पड़ा हुआ है।
भाजपा सदस्य द्वय श्री साहू व श्री कँवर ने कहा कि
कोरबा में 46, महासमुंद में 56 और काँकेर में 92 फ़ीसदी पद अब तक भरे नहीं जा सके हैं। इसी
तरह कॉलेज भवन, गर्ल्स-ब्वॉयज़ हॉस्टल, फैकल्टी के लिए क्वार्टर्स, नर्सिंग क्वार्टर्स समेत दीग़र कई और कमियाँ
एनएमसी ने पाई हैं। यदि चिकित्सा शिक्षा विभाग ने दी गई मोहलत में इन कमियों को
पूरा नहीं किया गया तो फिर इन महाविद्यालयों में छात्रों को दाख़िले की अनुमति
मिलना बेहद मुश्क़िल होगा। सांसद व विधायक ने इस बात पर हैरत जताई कि केंद्र
सरकार की इस स्कीम के तहत तीनों कॉलेजों के लिए 50-50 करोड़ रुपए की फर्स्ट
फ़ेज़ में जारी हो चुकी है, लेकिन प्रदेश सरकार अपने कार्यकाल में कॉलेज के लिए ज़मीन का अधिग्रहण
तक नहीं कर पाई है! महासमुंद और काँकेर के दिखाए गए भवन एनएमसी के मापदंड के
अनुकूल नहीं हैं। भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार की इन महाविद्यालयों को
लेकर बदनीयती शुरू से ही नज़र आ रही है। पहले भी जीएसटी की अदायगी नहीं करने और
दीग़र ज़रूरी दस्तावेज़ तैयार नहीं होने के कारण इन महाविद्यालयों की मान्यता खटाई
में पड़ चुकी थी।
भाजपा सांसद तथा विधायक ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से
बज़ट के फर्स्ट फ़ेज़ की राशि मिलने के बाद भी तीन मेडिकल कॉलेज खोलने में प्रदेश
सरकार की नाक़ामी सामने आ रही है, जबकि प्रदेश की पूर्ववर्ती भाजपा सरकार ने अपने संसाधनों के दम
पर प्रदेश में 09 मेडिकल कॉलेज खोल लिए थे। इसके अलावा अनेक तकनीकी और विधि
अध्ययन-अध्यपन के विश्वस्तरीय शैक्षिक संस्थान शुरू किए गए लेकिन प्रदेश की
कांग्रेस सरकार अपने पौने तीन साल के शासनकाल में तीन मेडिकल कॉलेज खोलने में ही
हाँफ रही है! भाजपा सांसद व विधायक ने कहा कि प्रदेश के ‘संविदा मुख्यमंत्री’ अपनी सत्ता को
स्थायी करने के लिए छटपटा रहे हैं लेकिन इन मेडिकल कॉलेजों के रिक्त पदों पर
स्थायी नियुक्ति करने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई और अब तीन हफ़्तों की
मोहलत में यह संभव नहीं है। डॉक्टर्स के रिक्त पदों पर रायपुर, बिलासपुर और जगदलपुर
मेडिकल कॉलेजों से ख़ासकर उन डॉक्टर्स के तबादले करने होंगे जो पद के विरुद्ध सालों
से रायपुर में ही जमे रहकर सेवारत हैं। पर यह नाकाफ़ी लगता है और अब सरकार के ‘संविदा मुख्यमंत्री’ को इन पदों पर भी
संविदा नियुक्तियों से काम चलाना पड़ेगा।(For English News : thestates.news)
Tuesday, June 23
Breaking News
- राजगढ़ के लाल मोहन नागर को आज मिलेगा पद्मश्री, जल-पर्यावरण क्रांति के लिए राष्ट्रपति भवन में होगा सम्मान
- राज्य में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! कई अधिकारियों के तबादले, जानें किसे मिली नई जिम्मेदारी
- कुणाल शाह बन सकते हैं WhatsApp के नए ग्लोबल CEO, मेटा में बड़ा बदलाव
- डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर राज्यपाल ने दी श्रद्धांजलि
- लखनऊ अग्निकांड की जांच SIT को सौंपी, सात दिन में रिपोर्ट देने का निर्देश
- प्रेमानंद महाराज की सलाह, नदियों में सिक्का डालना नहीं है शास्त्रसम्मत
- भारत से भिड़ने को तैयार आयरलैंड! नए कप्तान के साथ T20 सीरीज के लिए टीम का ऐलान
- CG में 200 टन मलबे से मिले 5 बेशकीमती हीरे, CM साय बोले- विकास को मिलेगा नया आयाम
- कौन हैं अरूप रॉय? बागी विधायकों ने ममता बनर्जी को हटाकर बनाया TMC का नया अध्यक्ष
- MP सरकार फिर ले रही 2800 करोड़ का कर्ज, राज्य पर कुल देनदारी 5.02 लाख करोड़ के पार


