भोपाल, (mediasaheb.com) मध्यप्रदेश में अपने पद से त्यागपत्र दे
चुके सत्तारूढ़ दल कांग्रेस के 16 बागी
विधायकों ने आज विधानसभा अध्यक्ष को पत्र लिखकर उनके त्यागपत्र स्वीकार करने का
अनुरोध किया है।
पिछले कई दिनों से बंगलूर में डेरा डाले इन विधायकों ने
अध्यक्ष को संबोधित पत्र में कहा है कि वे राज्य में ‘खराब कानून व्यवस्था एवं अनिश्चितता के वातावरण’ के कारण स्वयं प्रत्यक्ष रूप से उपस्थित होकर उनसे (अध्यक्ष
से) मिल नहीं पा रहे हैं। इसके मद्देनजर विधायकों ने अध्यक्ष से अनुरोध किया है कि
उन्होंने जिस तरह से कल छह विधायकों के त्यागपत्र स्वीकार किए हैं, उसी तरह उनके भी त्यागपत्र स्वीकार किए जाएं।
इन विधायकों में जसपाल सिंह जज्जी, बृजेंद्र सिंह यादव, रणवीर
सिंह जाटव, कमलेश जाटव, गिर्राज दंडोतिया, मनोज
चौधरी, आेपीएस भदोरिया, रक्षा संतराम सरौनिया,सुरेश
धाकड़, राज्यवर्धन सिंह, बिसाहूलाल सिंह, हरदीप
सिंह डंग, जसवंत सिंह जाटव, मुन्नालाल गोयल, रघुराज
सिंह कंसाना और ऐदल सिंह कंसाना शामिल हैं। इन विधायकों के ये पत्र सोशल मीडिया
में वायरल हुए हैं।
इन विधायकों के त्यागपत्र दस मार्च को भाजपा नेताओं के एक
प्रतिनिधिमंडल ने अध्यक्ष को सौंपे थे। इस तरह के विधायकों की संख्या 22 थी, जिनमें से कल छह के त्यागपत्र अध्यक्ष ने
स्वीकार कर लिए हैं। इन विधायकों में से अधिकांश श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया
समर्थक हैं और श्री सिंधिया हाल ही में भाजपा में शामिल हो चुके हैं। वे प्रदेश से
भाजपा के राज्यसभा प्रत्याशी भी हैं।
दूसरी ओर कांग्रेस का आरोप है कि भाजपा ने इस विधायकों को
बंगलूर में बंधक बनाकर रखा हुआ है और उनसे किसी प्रकार का संपर्क भी नहीं होने
दिया जा रहा है।(वार्ता)
Friday, October 16
Breaking News
- WhatsApp का बड़ा फीचर लॉन्च, बिना ऐप और अकाउंट के भी कर सकेंगे फ्री कॉल
- पेंशन पुनर्बहाली के लिए रमेश बैस से मिले पेंशनभोगी प्राध्यापक
- उन्नत उपकरण सहायता योजना से टोकेश्वरी साहू को बुनाई कार्य में मिली सहूलियत
- मुख्यमंत्री डॉ. यादव बोले- सबके साथ होगा न्याय
- ट्रंप का ‘एनर्जी सीजफायर’ फेल? यूक्रेन फिर रूसी तेल रिफाइनरियों को बनाएगा निशाना
- वीबी-जी रामजी से बना प्रदेश का पहला सोलर बालिका शौचालय, बेटियों को मिली आधुनिक सुविधाओं की सौगात
- MP में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को सहायक ग्रेड-3 पर प्रमोशन का मौका, जानें जरूरी शर्तें
- DAVV में शुरू होगी गर्भ संस्कार की पढ़ाई, पहले बैच में 30 छात्रों को मिलेगा एडमिशन
- एरण बनेगा इंटरनेशनल टूरिस्ट स्पॉट, लंदन-कोलकाता से लौटेगी 150 साल पुरानी ऐतिहासिक विरासत
- धनतेरस 2026: 6 नवंबर को मनाया जाएगा त्योहार, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय


