रायपुर (mediasaheb.com) । राजेश मूणत के बयान पर तीखा पलटवार करते हुये प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री और संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि मुख्यमंत्री निवास में जाकर नवनिर्वाचित महापौर बड़ी संख्या में राज्य की नवनिर्वाचित महापौर और सभापति यदि राज्य सरकार के मुखिया से मिल रहे है, प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष से मिल रहे है, कांग्रेस को नगरीय निकाय चुनावों में अच्छा सफलता मिल रही है तो इससे मूणत जी के पेट में दर्द क्यों हो रहा है? भूपेश बघेल के मुख्यमंत्री बनने के बाद मुख्यमंत्री निवास में तीजा, पोला, हरेली, गोवर्धन पूजा जैसे पुनीत काम हो रहे है, प्रजातंत्र में जीते हुये जनप्रतिनिधियों का अभिनंदन हो रहा है। कम से कम मुख्यमंत्री निवास का दुरूपयोग पहले की तरह अंतागढ़ जैसे कांड में प्रजातंत्र की हत्या के लिये तो नहीं हो रहा है, जीरम जैसी घटनाओं के लिये तो नहीं हो रहा है, सीडी कांड की सीडी बनवाने और अश्लील सीडी बटवाने के लिये नहीं हो रहा है। छत्तीसगढ़ के लोग और खासकर शहरी नगरीय निकायों के जनप्रतिनिधी अभी इस बात को नहीं भूले है कि भाजपा के 15 वर्षो के कुशासन में नगरीय निकायों के अधिकार किस तरह से छीने गये थे।
Wednesday, October 14
Breaking News
- कुरुषनार का कायकल्प: जहाँ कल तक गूंजती थीं बारूद की आहटें
- रिक्त शैक्षणिक पदों पर भर्ती शीघ्र पूरी करें, पीएम-उषा की राशि का समय-सीमा में करें उपयोग : उच्च शिक्षा मंत्री परमार
- प्रदेश राष्ट्रीय पोषण माह में देश में तीसरे स्थान पर
- 14 अक्टूबर राशिफल: बुधवार को इन राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर और कारोबार में मिलेंगे नए अवसर
- मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय में राजनीतिक दलों की बैठक संपन्न
- WTC पॉइंट्स टेबल: ऑस्ट्रेलिया नंबर-1, भारत बांग्लादेश से पीछे
- राजधानी भोपाल के मौजूदा ट्रांसमिशन कॉरिडोर में ही बढ़ेगी विद्युत पारेषण क्षमता : ऊर्जा मंत्री तोमर
- सारंगढ़ के महाविद्यालय में गुंजा ‘कोई मतदाता छूटे ना’ का संदेश
- विगत दो सप्ताह में साइबर अपराधियों के विरुद्ध मध्यप्रदेश पुलिस की बड़ी कार्रवाई
- ग्रामोद्योग सचिव राजेश सिंह राणा ने किया छत्तीसगढ़ रेशम सेतु का निरीक्षण

