जगदलपुर, (media saheb.com)छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में एक घर में महिला और उसके 2 मासूम बच्चों का शव फंदे लटकता मिला। पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि दुधावा क्षेत्र के ग्राम मुसुरपुट्टा निवासी भुनेवश्वरी ने अपने 2 बच्चों देविका और टिकेश्वर के साथ फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला का पति मजदूरी करने गया था। आशंका जताई जा रही है कि महिला ने पहले बच्चों को फंदे पर लटकाया और खूद भी झूल गई। टीम के साथ मौके पर पहुंच दुधावा चौकी प्रभारी ने शवों को उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।(वार्ता)
Previous Articleगरियाबंद में वाहन की चपेट में आने से एक महिला की मौत
Next Article नक्सलियों ने डीजल टैंक में आग लगा दी


