मुंबई (mediasaheb.com) बॉलीवुड
अभिनेत्री करीना कपूर ने अपनी फिटनेस का राज बताया है।
करीना उन अभिनेत्रियों में शुमार है, जो अपनी फिटनेस पर काफी ध्यान देती हैं। वह हालांकि सोशल
मीडिया का ज्यादा उपयोग नहीं करती हैं, फिर भी
उन्होंने इस प्लेटफॉर्म पर अपने जिम के बारे में कई जानकारियां साझा की। वर्कआउट
के अलावा करीना का मानना है कि जीवन के प्रति सकारात्मक रवैया और स्वस्थ नजरिये के
साथ अच्छा खाना स्वस्थ रहने का सबसे अच्छा तरीका है। करीना ने बताया कि वह अपने
दिन की शुरुआत गर्म पानी में नींबू डालकर पीने से करती हैं। फिर इसके बाद बेबो
नाश्ते में पोहा या फिर उपमा खाती हैं।
करीना ने बताया कि वह बाहर का खाना और जंक फूड खाने से खुद को
बचाती हैं। बाहर का खाना ना खाकर वह घर में बना खाना ही पसंद करती हैं। वह रात को
आठ बजे तक अपना खाना खा लेती हैं। करीना रोजाना अपनी सेहत के लिए जिम जाती हैं और
अलग-अलग तरह से अपनी फिटनेस को मेनटेन करती हैं। इसके लिए कई तरह की एक्सरसाइज का
सहारा लेती हैं, जिसमें बॉक्सिंग और पिलाटे शामिल हैं।
करीना ने बताया कि वह हफ्ते में चार दिन वर्कआउट करती हैं। वह इन दिनों आमिर खान
के साथ फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ की शूटिंग में बिजी है। यह फिल्म हॉलीवुड फिल्म टॉम हैंक्स
स्टारर ‘फॉरेस्ट गंप’ का रीमेक है। यह फिल्म क्रिसमस के अवसर पर रिलीज होने जा रही
है।(वार्ता)
Wednesday, October 7
Breaking News
- 7 अक्टूबर 2026 राशिफल: इन राशियों के लिए शुभ रहेगा बुधवार, धन-करियर में मिलेगा लाभ
- रजिस्ट्री हुई और नामांतरण भी, मोहम्मद जावेद को नहीं लगाने पड़े तहसील के चक्कर
- अरपा को प्रदूषण से बचाने 70 नालों के उपचार की बनेगी समग्र कार्ययोजना
- छत्तीसगढ़ में लक्ष्य शत्-प्रतिशत बोनी पूर्ण अब तक किसानों को 13.40 लाख मीट्रिक टन उर्वरकों का वितरण
- एक गाय से शुरू हुआ सफर, आज 10 पशुओं का समृद्ध पशुधन
- फार्म 6 के साथ नहीं लिया जाएगा घोषणा पत्र : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मप्र संजीव कुमार झा
- विकसित मध्यप्रदेश के निर्माण के लिए अतिरिक्त वित्तीय प्रबंधन
- फसल विविधीकरण, किसान पंजीयन और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक हुए ग्रामीण
- भोपाल में सेना दिवस पर होंगे भव्य और आकर्षक आयोजन
- ‘सेवा फर्स्ट–इनोवेशन चैलेंज’ में अधिकतम कराएँ पंजीयन

