मुंबई (www.mediasaheb.com) बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर का कहना है कि
उन्होंने अपनी फिल्म ‘अंदाज
अपना अपना’ अबतक
नहीं देखी है।
करिश्मा कपूर लंबे अरसे के बाद एक बार फिर से
रूपहले पर्दे पर दस्तक दे रही हैं। करिश्मा वेब सीरीज ‘मेंटलहुड’ के जरिये कमबैक कर
रही है। करिश्मा ने मेंटलहुड के प्रमोशन के दौरान अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ
से जुड़ी कई सारी शेयर की हैं। करिश्मा ने अपनी फिल्म ‘अंदाज अपना अपना’ को लेकर एक बड़ा
खुलासा किया है।
करिश्मा कपूर ने कहा, “मैं ईमानदारी से
कहना चाहती हूं कि मैंने इस फिल्म को अभी तक नहीं देखा है। ऐसा इसलिए क्योंकि उस
वक्त हम लोग तीन-चार शिफ्ट में एक दिन में काम किया करते थे। बिल्कुल भी समय नहीं
हुआ करता था। इसी वजह से अपनी ही फिल्म नहीं देख पाते थे। शूटिंग के दौरान हम लोग
एक दूसरे से बात नहीं करते थे। यह एक क्लासिक मूवी थी।”
गौरतलब है कि वर्ष 1994 में प्रदर्शित
अंदाज अपना अपना में करिश्मा के कपूर के अलावा रवीना टंडन, सलमान खान, आमिर खान, परेश रावल ,शक्ति कपूर जैसे
सितारों ने एक साथ काम किया था।(वार्ता)
Friday, June 26
Breaking News
- Apple का अगला धमाका: iPhone 18 Pro और Pro Max होंगे पहले से महंगे, फीचर्स भी अपग्रेड
- साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, केरल से जुड़े तीन आरोपी गिरफ्तार
- बड़नगर वैन ब्लास्ट का रहस्य गहराया: पटाखों से किया गया विस्फोट, ‘फिर आ गए’ लिखने के पीछे क्या था मकसद?
- Silver Price Crash: चांदी के दाम में 4% से ज्यादा की बड़ी गिरावट, जानिए चीन कनेक्शन और वजह
- दल-बदल मामले में कांग्रेस को बड़ा झटका, विधायक निर्मला सप्रे केस में हाई कोर्ट ने याचिका की खारिज
- दिल्ली के 75 सीएम श्री स्कूलों का बदलेगा स्वरूप, आधुनिक सुविधाओं पर 2.65 करोड़ मंजूर
- लखनऊ के कुर्सी रोड पर जाम से मिलेगी राहत, 60 करोड़ से बनेगी छह लेन सड़क
- जुलाई महीना ग्रहों के बदलाव से खास, सिंह, तुला, मकर और मीन राशि के लिए शुभ संकेत
- Apple का बड़ा झटका: iPad और MacBook हुए 42% तक महंगे, iPhone की कीमत क्यों नहीं बदली?
- तलाक के बाद छलका ईशा देओल का दर्द, बोलीं- ‘गलती हो जाती है’, रोमांस पर भी खुलकर की बात

