लखनऊ, (mediasaheb.com)। हिंदू समाज पार्टी के अध्यक्ष कमलेश तिवारी की बीते शुक्रवार को उनके कार्यालय पर हत्या करने वाले आरोपित मुइनुद्दीन और अशफाक पर उत्तर प्रदेश पुलिस ने सोमवार को ढाई—ढाई लाख रुपये का इनाम घोषित कर दिया है। इसके साथ ही हत्याकांड में गुजरात से गिरफ्तार तीन आरोपितों मोसिन सलीम शेख, फैजान और रशीद अहमद को उत्तर प्रदेश पुलिस लखनऊ लेकर आ गई है। सोमवार सुबह की फ्लाइट से आरोपितों को लखनऊ लाया गया।
कमलेश तिवारी की हत्या मामले में चार जिलों और बाहर के राज्यों में सक्रिय यूपी पुलिस को शाहजहांपुर में सीसीटीवी फुटेज में मुइनुद्दीन और अशफाक को देखा गया है। दोनों एक चार पहिया वाहन से आते हुए दिखे हैं। इस सीसीटीवी फुटेज के मिलने पर यूपी पुलिस ने दोनों आरोपितों पर इनाम की राशि घोषित की है, जिससे दोनों को पहचान कर गिरफ्तार कराने में आम लोगों से मदद मिल सके।
पलिया में कमलेश के हत्यारों ने पांच हजार रुपये पर एक इनोवा बुक की और उससे वह रात करीब 12 बजे शाहजहांपुर पहुंचे। रेलवे स्टेशन के पूछताछ काउंटर पर जाकर उन्होंने ट्रेन के बारे में पता किया। इसके बाद इनोवा गाड़ी छोड़ दी। दोनों हत्यारे पैदल ही स्टेशन रोड से अशफाकनगर पुलिस चौकी की ओर जाते हुए सीसीटीवी में कैद हुए हैं। उनके पीछे लगी एसटीएफ भी कुछ ही देर के बाद शाहजहांपुर पहुंची। इनोवा के चालक को हिरासत में ले लिया और उससे कड़ी पूछताछ की। चालक ने बताया कि उसके मालिक पलिया में रहते हैं और मालिक के रिश्तेदार गुजरात में रहते हैं।
गुजरात से ही फोन आने पर पांच हजार रुपये किराए पर मालिक ने कार ले जाने के लिए कहा था, बाकी उसे कोई जानकारी नहीं है। इसके बाद एसटीएफ और स्थानीय पुलिस ने मिलकर आसपास के होटल, मदरसे व अन्य संभावित स्थानों पर दबिश देनी शुरू कर दी है, हालांकि अभी तक हत्यारों का पता नहीं लग सका है।
कमलेश हत्याकांड के बाद एसटीएफ को इनकी सीतापुर, गाजियाबाद में भी लोकेशन मिली थी। अशफाक के कानपुर से सिम खरीदने की भी जानकारी यूपी पुलिस व एसटीएफ को मिली थी। एटीएस भी इस मामले में सक्रिय है और सीमाओं पर दोनों की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहें है, जिससे ये दोनों किसी जगह भागने में सफल ना हो पायें। (हि.स.)
Tuesday, October 6
Breaking News
- पाकिस्तान क्रिकेट को बड़ा झटका, 60 करोड़ के ब्रॉडकास्टिंग राइट्स सिर्फ 35 करोड़ में बिके
- सेलूद कन्या विद्यालय में प्रार्थना शेड निर्माण के लिए 10 लाख रुपये स्वीकृत
- ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने मिलेगा ₹1 लाख का ‘चेन्दरू राज्य ग्रामीण पर्यटन पुरस्कार’
- ‘हर घर जल’ से बदली डांडजमड़ी की तस्वीर, 90 घरों तक पहुंचा नल से शुद्ध पेयजल
- योगी सरकार की ग्लोबल कनेक्टिविटी और निवेश नीति को मिला नया आयाम, जेवर पहुंचे स्विस राष्ट्रपति गाय बर्नार्ड पारमेलिन
- राज्यसभा का तीसरा उम्मीदवार नहीं उतारेगी सपा, राजभर ने अखिलेश पर कसा तंज; बोले- बस हो गया टांय-टांय फिस्स
- राजस्थान के किसानों के लिए बड़ी राहत, 60 साल बाद इंदिरा गांधी नहर के खालों का होगा कायाकल्प
- SIR में छूटे वोटरों को जोड़ने घर-घर पहुंचेंगे BLO, चुनाव आयोग ने तय किया लक्ष्य
- 9 एमबीबीएस, 2 बीडीएस और एनआईटी रायपुर में 2 बीटेक दाखिले; पहली पीढ़ी के डॉक्टर और इंजीनियर बनने की ओर बढ़े छात्र
- JPSC परीक्षा विवाद गहराया, TDPL की सभी 21 परीक्षाएं जांच के दायरे में; 462 अफसरों को समन की तैयारी


