नई दिल्ली, (media
saheb.com) उच्चतम न्यायालय ने मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का स्टार प्रचारक का दर्जा हटाने के चुनाव आयोग के आदेश पर सोमवार को रोक लगा दी और उससे पूछा कि आखिर आयोग को यह अधिकार किसने दिया है?
मुख्य न्यायाधीश शरद अरविंद बोबडे,
न्यायमूर्ति ए एस बोपन्ना और न्यायमूर्ति वी रमासुब्रमण्यम की खंडपीठ ने कमलनाथ की याचिका की सुनवाई के दौरान आयोग को आड़े हाथों लिया।
आयोग की ओर से पेश हो रहे वरिष्ठ अधिवक्ता राकेश द्विवेदी ने हालांकि मामले की सुनवाई के प्रारंभ में ही कहा कि मध्य प्रदेश में विधानसभा उपचुनाव के लिए प्रचार कल ही थम गया और मतदान होने वाला है। ऐसे में श्री कमलनाथ की याचिका का कोई मतलब नहीं रह जाता है। इसलिए अब इस याचिका पर सुनवाई की जरूरत नहीं रही, लेकिन कमलनाथ की ओर से पेश हो रहे वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने इसका पुरजोर विरोध किया।
श्री सिब्बलने कहा कि यह याचिका अब भी सुनवाई योग्य है क्योंंकि आयोग ने पूर्व मुख्यमंत्री के खिलाफ एक मामले में 30 अक्टूबर की शिकायत को बरकरार रखा है।
खंडपीठ ने कहा कि वह मामले की सुनवाई करेगी कि आयोग को इस तरह का आधार है अथवा नहीं?
न्यायमूर्ति बोबडे ने आयोग से कहा,
” हम आपके आदेश पर रोक लगाते हैं और आपसे यह जवाब चाहते हैं कि आपको जन प्रतिनधित्व कानून की धारा 77 के तहत यह अधिकार किसने दिया कि किसी पार्टी में कौन स्टार प्रचारक होगा और कौन कुछ और।’
न्यायालय इस मामले में बाद में सुनवाई करेगा।(वार्ता) (the states. news)
Monday, August 24
Breaking News
- Railway Update: यात्रियों के लिए जरूरी खबर! 12 ट्रेनों के रूट में अस्थायी बदलाव, देखें डेट और स्टॉप
- Samriddh MP 2047 Conclave: 130+ केंद्रीय संस्थान बदलेंगे मध्य प्रदेश की तस्वीर, 24 अगस्त को CM मोहन यादव करेंगे आगाज
- 8th Pay Commission: क्या 2.0 फिटमेंट फैक्टर से डबल होगी सैलरी? समझें पूरी गणित
- US National Debt: अमेरिका का राष्ट्रीय कर्ज पहली बार $40 ट्रिलियन के पार, बढ़ी वित्तीय चिंता
- 24 अगस्त राशिफल: सूर्य देव की कृपा से इन राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें आज का भविष्यफल
- कंट्रीब्यूशन ऑफ सेंट्रली फंडेड इंस्टीटयूशनस फॉर समृद्ध मध्यप्रदेश @2047 पर राज्य स्तरीय कॉन्क्लेव 24 अगस्त को
- उज्जैन के विभिन्न वार्डों में रक्षाबंधन पर्व पर भव्य कार्यक्रम आयोजित
- मुख्यमंत्री डॉ. यादव का वन विभाग के पदोन्नत शासकीय सेवक करेंगे आभार व्यक्त
- किसानों को आधुनिक तकनीक का लाभ दिलाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध
- एशियाई खेल-2026 में मध्यप्रदेश के 32 खिलाड़ी करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

