नई दिल्ली, (mediasaheb.com) । कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने कनाडा की संसद भंग कर दी है। इसी के साथ उन्होंने चुनाव अभियान की शुरुआत भी कर दी है। कनाडा में इस बार के चुनावों के केंद्र देश की ताकत, अर्थव्यवस्था और जलवायु परिवर्तन जैसे मुद्दे छाए रहेंगे।
प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने संसद भंग करने के फैसले से पहले कनाडा के गवर्नर जनलर से मुलाकात की और इस संबंध में उन्हें सूचना दी। गवर्नर जनलर जूली पेलेट के आवास रिड्यू हॉल के बाहर जस्टिन ट्रूडो ने मीडियो को संबोधित करते हुए कहा कि हमने पिछले चार वर्षों में एकसाथ बहुत काम किया है, लेकिन सच यह है कि यह अभी शुरुआत है। अब कनाडा को बनाने के लिए लोगों के पास एक अवसर है। क्या हम अतीत की विफल नीतियों पर वापस जाएंगे या हम आगे बढ़ना जारी रखेंगे।
2015 में कनाडा में आम चुनाव हुए थे, तब जस्टिन ट्रूडो एक नए नेता थे और उनके पास राजनीतिक अनुभव नहीं था। अब वे परिपक्व हो गए हैं। साथ ही उन्हें चुनावों में कड़ी टक्कर मिलने वाली है। उनके विपक्ष में कंजर्वेटिव पार्टी के नेता एंड्रयू स्कीर हैं। एंड्रयू स्कीर इससे पहले कनाडा के हाउस ऑफ कॉमन्स में सबसे युवा स्पीकर रह चुके हैं। स्कीर कंजर्वेटिव पार्टी की कमान संभाल चुके हैं। इसके अलावा फेडरल राजनीति में एक चेहरा जगमीत सिंह का भी है, जिनकी उम्र महज 40 साल है। (हि.स.)
Thursday, October 8
Breaking News
- 8 अक्टूबर 2026 राशिफल: इन राशियों के लिए शुभ रहेगा गुरुवार, धन-करियर में होगा बड़ा लाभ
- चेन्दरू’ राज्य ग्रामीण पर्यटन पुरस्कार के लिए बढ़ाई गई आवेदन करने की अंतिम तिथि
- नोनी सशक्तिकरण योजना ने अंकिता के सपनों को दिए पंख, शिक्षा के लिए मिली 20 हजार रुपये की आर्थिक सहायता
- गोमती के बढ़ते जलस्तर से प्रभावित इलाकों में योगी सरकार का राहत अभियान तेज
- नवीन न्याय संहिताओं पर आधारित भव्य प्रदर्शनी का डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में सफल समापन
- ’गांव में ही मिली मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना की जानकारी, आवेदन की प्रक्रिया हुई आसान’
- लिव-इन के पंजीयन, पैतृक संपत्ति में बराबरी और भरण-पोषण पर एक समान कानून की मांग
- बस्तर बाढ़ आपदा में पीड़ितों को 9.39 करोड़ रुपए से अधिक की राहत राशि का त्वरित भुगतान, पुनर्वास कार्य युद्धस्तर पर जारी
- ट्रैफिक प्रॉब्लम से बचा सकती है क्वांटम तकनीक, यूपीएसआईएफएस में छात्रों ने प्रस्तुत किए प्रेजेंटेशन
- एमपीआईडीसी ने इंडियन मोबाइल कांग्रेस : 2026 में प्रदर्शित किया ग्वालियर का टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग ज़ोन


