झज्जर, (mediasaheb.com)। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राफेल पर ओम लिखने को लेकर हल्ला मचा रहे राहुल गांधी से जवाब मांगा है कि यदि राफेल पर ओम लिखने से समस्या होती है तो कांग्रेस बताए कि क्या लिखना चाहिए था? राजनाथ ने स्पष्ट किया कि सभी धर्मों के लोग ओम से शुरू होने वाले शब्दों का उच्चारण करते हैं तो ऐसे में कांग्रेस को समस्या क्यों है? राफेल की खुबियां गिनाते हुए उन्होंने कहा कि राफेल सुपर सोनिक गति से उड़ सकता है। जब वायु सेना का कप्तान जहाज को उड़ाएगा तो दुश्मनों को नेस्तानाबूद करने में कोई कमी नहीं छोड़ेगा।शुक्रवार को रक्षा मंत्री झज्जर जिले की बेरी विस सीट पर भाजपा उम्मीदवार विक्रम कादियान के समर्थन में चुनाव प्रचार के दौरान जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अनुच्छेद -370 हटाकर सरकार ने जम्मू-कश्मीर से आतंकियों के फन को कुचलने का काम किया है। कांग्रेस ने एक साजिश के तहत यहां की जनता को विकास से वंचित रखा था।भाजपा सरकार का लक्ष्य देश को महाशक्ति बनाना है और उस दिशा में तेजी से कार्य हो रहा है। देश की सीमाओं को मजबूत किया जा रहा है तो सेना को आधुनिक हथियार उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इससे सैन्य ताकत में बढ़ोतरी हो रही ही है। अब सेना के जवान दुश्मनों की हर गतिविधि का मुंह तोड़ जवाब दे रहे हैं। सैन्य ताकत बढ़ने से पड़ोसी देश भी भारत की ओर आंख उठाने की हिमाकत नहीं कर रहा है। (हि.स.)
Thursday, October 8
Breaking News
- 8 अक्टूबर 2026 राशिफल: इन राशियों के लिए शुभ रहेगा गुरुवार, धन-करियर में होगा बड़ा लाभ
- चेन्दरू’ राज्य ग्रामीण पर्यटन पुरस्कार के लिए बढ़ाई गई आवेदन करने की अंतिम तिथि
- नोनी सशक्तिकरण योजना ने अंकिता के सपनों को दिए पंख, शिक्षा के लिए मिली 20 हजार रुपये की आर्थिक सहायता
- गोमती के बढ़ते जलस्तर से प्रभावित इलाकों में योगी सरकार का राहत अभियान तेज
- नवीन न्याय संहिताओं पर आधारित भव्य प्रदर्शनी का डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में सफल समापन
- ’गांव में ही मिली मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना की जानकारी, आवेदन की प्रक्रिया हुई आसान’
- लिव-इन के पंजीयन, पैतृक संपत्ति में बराबरी और भरण-पोषण पर एक समान कानून की मांग
- बस्तर बाढ़ आपदा में पीड़ितों को 9.39 करोड़ रुपए से अधिक की राहत राशि का त्वरित भुगतान, पुनर्वास कार्य युद्धस्तर पर जारी
- ट्रैफिक प्रॉब्लम से बचा सकती है क्वांटम तकनीक, यूपीएसआईएफएस में छात्रों ने प्रस्तुत किए प्रेजेंटेशन
- एमपीआईडीसी ने इंडियन मोबाइल कांग्रेस : 2026 में प्रदर्शित किया ग्वालियर का टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग ज़ोन


