बिलासपुर (mediasaheb.com) निदेशक (वित्त) एस.एम. चैधरी ने एसईसीएल के नए निदेशक (वित्त) का पदभार ग्रहण किया। लगभग तीन दशकों से अधिक समय से कोयला उद्योग में विभिन्न पदों पर श्री चैधरी ने अपनी सेवाएॅं प्रदान की है। एसईसीएल में निदेशक (वित्त) का प्रभार ग्रहण करने के पूर्व वे डब्ल्यूसीएल, नागपुर के निदेशक (वित्त) के पद पर कार्यरत थे। इसी दौरान उन्होंने 28 दिसंबर 2018 से 04 अप्रैल 2019 तक एसईसीएल के निदेशक (वित्त) का अतिरिक्त प्रभार भी संभाला। पूर्व में वे कोलइण्डिया लिमिटेड, कोलकाता में महाप्रबंधक (वित्त) रहे हैं।
श्री चैधरी एक क्वालिफाईड चार्टर्ड अकाउंटेंट, काॅस्ट एण्ड मैनेजमेंट अकाउंटेंट एवं कंपनी सेक्रेटरी हैं। उन्होंने भारत के चार्टर्ड एकाउंटेंट्स संस्थान से आईएफआरएस और अप्रत्यक्ष कर पर प्रमाणित पाठ्यक्रम भी पूरा किया है। सेन्ट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड से खनन उद्योग में उन्होंने अपने कैरियर की शुरूआत की।
श्री चैधरी को उनके उत्कृष्ठ कार्यों के लिए विभिन्न अवार्ड से सम्मानित किया गया है। जिसमें से माईन्स क्लोजर प्लान से संबंधित अनूठी वित्तीय योजना की औपचारिकताओं के लिए कोलइण्डिया द्वारा विशेष उपलब्धि पुरस्कार, 19 जनवरी 2018 को मुम्बई में इंस्टीट्यूट आॅफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स आॅफ इंडिया द्वारा पीएसयू श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ सीएफओ पुरस्कार आदि सम्मान प्रमुख हैं।
श्री चैधरी को वर्ष 2019-20 के लिए भारत चार्टर्ड अकाउंटेंट संस्थान, नई दिल्ली के उद्यमिता और सार्वजनिक सेवा (सीएमईपीएस) के लिए केन्द्रीय समिति में सदस्य के रूप में भी नामित किया गया है।
ज्ञात हो कि ए.पी. पण्डा के एसईसीएल के सीएमडी पर चयनोपरांत एसईसीएल के निदेशक (वित्त) का पद रिक्त हो गया था। श्री चैधरी के एसईसीएल में निदेशक (वित्त) के पूर्णकालिक पदभार ग्रहण करने पर निश्चय ही एसईसीएल के कार्यों में गति आएगी।
Thursday, July 2
Breaking News
- 2 जुलाई 2026 राशिफल: गुरुवार को इन राशियों पर बरसेगी किस्मत, धन लाभ और सफलता के प्रबल योग
- रायपुर में होगा राज्य स्तरीय सहकारी सम्मेलन और सहकार संकल्प दौड़ का भव्य आयोजन
- संकट की घड़ी में बना सहारा: प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना से मिला दो लाख रुपये का आर्थिक संबल
- वीबी-जी राम जी एक्ट लागू होने से यूपी के मजदूरों को हर रोज मिलेंगे न्यूनतम 300 रुपये
- ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु रायपुर में राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित
- स्वच्छ एवं हरित विद्यालय की राष्ट्रीय रेटिंग में मध्यप्रदेश की उल्लेखनीय उपलब्धि
- मार्च से जुलाई, सहारनपुर में हर महीने विकास की बहार आई
- शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने बस्तर संभाग की शिक्षा व्यवस्था की समीक्षा की
- डीजीपी कैलाश मकवाणा से यूएन विमेन इंडिया की कंट्री रिप्रेजेंटिव शोको इशिकावा ने की सौजन्य भेंट
- नकटी में शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने से पहले सरकार ने प्रभावित परिवारों को दिया पक्का आवास


