बिलासपुर | 4 जून (mediasaheb.com) मिनी रत्न सार्वजनिक उपक्रम एसईसीएल में सुदृढ़ मानव संसाधन प्रणाली के कार्यान्वयन एवं कौशल विकास के जरिए कैरियर उन्नयन का उत्कृष्ट उदाहरण सामने आया है।
एसईसीएल में वर्ष 2018-19 में 199 जनरल मजदूर श्रेणी के कर्मचारियों को कौशल प्रशिक्षण प्रदान कर कोयला उत्पादन के विभिन्न तकनीकी कार्यों में नियुक्त किया गया है, इसमें से 57 ड्रिल आॅपरेटर, 46 डोजर आॅपरेटर, 24 ग्रेडर आॅपरेटर, 39 पे-लोडर एवं 33 क्रेन आॅपरेटर हैं। ये सभी जनरल मजदूर श्रेणी के कर्मचारी अनस्किल्ड लेबर अर्थात् अकुशल श्रमिकों की श्रेणियों में थे तथा कौशल विकास प्रशिक्षण उपरांत अब ये कोयला उत्पादन की मुख्य धारा में वाहनों एवं उपकरणों आदि पर कार्य कर रहे हैं। जनरल मजदूर के कौशल विकास प्रशिक्षण उपरांत कुशल श्रेणी के कर्मचारी होने के उपरांत कोयला उत्पादन में वृद्धि के साथ-साथ इन्हें वित्तीय लाभ के साथ सुव्यवस्थित कैडर स्कीम में प्रवेश पा लेने से भविष्य में इनके पदोन्नति की राह और अधिक सरल हो जाएंगी।
उल्लेखनीय है कि वर्ष 2017-18 में एसईसीएल में आंतरिक विभागीय चयन प्रक्रिया के जरिए कुल 1617 कर्मचारियों का चयन विभिन्न पदनामों में किया गया जिसमें सर्वाधिक माईनिंग सरदार, शावेल आॅपरेटर, पे-लोडर, डम्पर आपरेटर, डोजर आॅपरेटर, ग्रेडर आॅपरेटर, सुरक्षा प्रहरी, लिपिक, जूनियर डीईओ, फार्मासिस्ट, ईसीजी टेक्निशियन, स्टाफ नर्स प्रमुख हैं।
कम्पनी द्वारा इसके पूर्व भी अप्रेन्टीसशिप एक्ट के तहत युवाओं का निश्चित अवधि के लिए चयन किया गया जो कि एसईसीएल मुख्यालय एवं एसईसीएल के विभिन्न क्षेत्रों में अपनी कुशल सेवाएॅं दे रहे हैं। वर्ष 2019-20 में भी एसईसीएल में एक वर्ष के लिए 5500 युवाओं का अप्रेन्टीसशिप में चयन प्रस्तावित है।
निदेशक (कार्मिक) डाॅ. आर.एस. झा ने कंपनी के एच. आर.प्रणाली को सुदृढ़ बनाने हेतु पिछले कुछ वर्षों में अथक परिश्रम किया है। एच. आर. के विभिन्न उपागमों जैसे- कौशल उन्नयन, कौशल अनुसार विभिन्न पदों पर चयन, प्रशिक्षण एवं पुर्नप्रशिक्षण इत्यादि के जरिए टीम एसईसीएल की बहुमूल्य मानव संसाधन को और अधिक कुशल एवं दक्ष बनाया है। इन प्रयासों से निश्चय ही एसईसीएल परिवार के कर्मियों की कार्यक्षमता एवं कार्यनिष्पादन की गुणवत्ता में बढ़ोत्तरी होगी जिससे उत्पादन एवं उत्पादकता की प्रक्रिया में भी सरलता आएगी।
Saturday, September 12
Breaking News
- योगी सरकार का बड़ा प्रयास, 1,600 करोड़ से अधिक की 65 परियोजनाओं से बदलेगी स्वास्थ्य सेवाओं की तस्वीर
- यूपी राइजः योगी सरकार के विजन ‘आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश’ को धरातल पर उतार रहे प्रदेश के युवा
- Rashifal 12 September: शनिवार को इन राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, धन लाभ के बनेंगे प्रबल योग
- सीखते कदम, बढ़ती दक्षता: मिशन कर्मयोगी से संवरेगा शिक्षा विभाग का कार्यबल
- प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान
- मुख्य सचिव ने समाधान ऑनलाइन के साथ की विभागीय कार्यों की समीक्षा
- पक्के घर में कदम रखते ही चेहरे पर आई मुस्कान, 5,596 परिवारों के साकार हुए अपने आशियाने के सपने
- योगी सरकार का बाढ़ प्रभावितों के लिए राहत अभियान जारी: हर मोर्चे पर लगातार मुस्तैदी
- केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सक्ति जिले में 121.70 करोड़ रुपए के 38 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन
- इंडियन एथलेटिक्स फाइनल सीरीज़ में मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों ने लहराया परचम


