बिलासपुर (mediasaheb.com) | कोलइण्डिया लिमिटेड का लगभग एक चैथाई कोयले का उत्पादन अकेले एसईसीएल द्वारा किया जाता है। यह जिम्मेदारी एसईसीएल अपनी उत्कृष्ठ कार्यसंस्कृति के बूते अपने स्थापना काल से ही निभाता चला आ रहा है। नए एक दिवसीय कोयला उत्पादन के कीर्तिमान से एसईसीएल में नयी उम्मीद और आशा का संचार हुआ है और प्रति वर्ष की भांति एसईसीएल इस वर्ष भी अपने उत्पादन लक्ष्य को हासिल करने के लिए पूरी क्षमता के साथ कार्य कर रहा है। एसईसीएल अपने इस वित्तीय वर्ष के कोयला उत्पादन लक्ष्य का पीछा करते हुए नित नए उत्पादन का रिकार्ड कायम कर रहा है। इस श्रृंखला में दिनांक 20.03.2020 को एसईसीएल ने 8,11,578 (आठ लाख ग्यारह हजार पाॅंच सौ अठहत्तर) टन का एक दिवस का कोयला उत्पादन किया, यह एसईसीएल के इतिहास का सर्वाधिक एक दिवसीय कोयला उत्पादन है। इसी प्रकार दिनांक 20.03.2020 को 4,74,876 (चार लाख चैहत्तर हजार आठ सौ छिहत्तर) टन कोयला डिस्पैच किया गया।
Sunday, October 18
Breaking News
- स्व-सहायता समूह से जुड़कर आत्मनिर्भर बनीं दुर्ग की सोनिया साहू बैंक सखी के रूप में दे रही हैं सेवाएं
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मां काली और मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की
- ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, जांच जारी
- भोपाल में होगा फिशरीज इन्वेस्टर्स एंड एक्सपोर्टर्स कॉन्क्लेव-2026
- यूपी में ‘रूल ऑफ माफिया’ मिटाकर स्थापित किया ‘रूल ऑफ लॉ’: मुख्यमंत्री
- तीनों सेनाओं का होगा एक सप्लाई सिस्टम, आर्मी-नेवी और एयरफोर्स के अलग बहीखाते होंगे बंद
- CRPF में 29 साल बाद लौटेंगी लांस नायक और नायक रैंक, जवानों को मिलेगा प्रमोशन का मौका
- ग्रामीण विकास में पंच-सरपंचों की सक्रिय भागीदारी जरूरी-वन मंत्री केदार कश्यप
- स्वरोजगार से आत्मनिर्भरता की राह पर ग्रामीण महिलाएं कलेक्टर ने पूजा महिला स्व-सहायता समूह की आजीविका गतिविधियों का लिया जायजा
- 18 अक्टूबर राशिफल: रविवार को इन राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर और कारोबार में लाभ


