बिलासपुर (mediasaheb.com) | कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा साउथ सेन्ट्रल कोलफील्ड लिमिटेड (एससीसीएल) नामक फर्जी कंपनी की वेबसाईट बनाकर 25 जुलाई को 88,585 पदों के लिए वेकेन्सी निकाली है। यह वेबसाईट एसईसीएल के वेबसाईट के समान बनाई गई है तथा इस पर कोलइंडिया लिमिटेड का लोगो इस्तेमाल किया गया है। जानकारी के अनुसार इस वेबसाईट पर भर्ती हेतु आवेदकों से रूपये 180/- से रूपये 350/- जमा करने के लिए कहा गया है, साथ ही देखा गया है कि भर्ती की सूचना सोशल मीडिया के माध्यम से वायरल की जा रही है।
इस संबंध में सूचित करना चाहेंगे कि एसईसीएल (साउथ इस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड) का किसी साउथ सेन्ट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड नाम के कंपनी से किसी प्रकार का ताल्लुक नहीं है। एसईसीएल उक्त फर्जी साउथ सेन्ट्रल कोलफील्ड लिमिटेड (एससीसीएल) वेबसाइट एवं उस पर मांगे गए भर्ती के आवेदनों का पूरी तरह से खण्डन करता है।
समस्त आमजनों/छात्रों/उम्मीदवारों से निवेदन है कि वे इस प्रकार के किसी भ्रामक प्रचार पर विश्वास न करते हुए एसईसीएल से संबंधित जानकारी/सत्यता जानने हेतु अधिकृत वेबसाईट (www.secl-cil.in ) देखें अथवा एसईसीएल कंपनी के संबंधित विभाग से सम्पर्क करें।
Monday, August 17
Breaking News
- आतंकवाद पर बड़ा प्रहार! शहजाद भट्टी नेटवर्क पर शिकंजा, 14 राज्यों में 253 संदिग्ध हिरासत में
- सावन सोमवार-नागपंचमी का दुर्लभ संयोग, भोजपुर में नागेश्वर स्वरूप में सजे महादेव; उज्जैन में 6 लाख भक्तों ने किए दर्शन
- नितिन नबीन की नई टीम में छत्तीसगढ़ को जगह, रूप कुमारी चौधरी राष्ट्रीय अध्यक्ष; दीपक महस्के बने संयोजक
- कलेक्टर ने स्कूलों में नामांकन, आधार अपडेशन तथा सायकल वितरण की समीक्षा की
- नेतृत्व की नई उड़ान: केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 5, ग्वालियर में विद्यार्थी परिषद का भव्य गठन
- महरा वस्त्रकार समाज के द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया
- राजस्थान में पंचायत चुनाव की आरक्षण लॉटरी की नई तारीखें तय, 17 सितंबर को जिला स्तर पर होगी प्रक्रिया
- खतरों के खिलाड़ी 15 में बड़ा ट्विस्ट, विशाल आदित्य सिंह हुए बाहर; क्या होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री?
- बहुउद्देश्यीय स्टेडियम के लिए 7.60 करोड़ मंजूर
- विधायक ने प्राथमिक स्वास्थ्य केेंद्र का लोकार्पण


