बिलासपुर,(mediasaheb.com) कोलइण्डिया द्वारा खुली भर्ती अंतर्गत परीक्षा उत्तीर्ण कर विभिन्न केडर के 138 प्रबंधन प्रशिक्षु को एसईसीएल में नियुक्त किया गया है। इसके अंतर्गत सिविल विभाग में 10 प्रबंधन प्रशिक्षु, इलेक्ट्रिकल विभाग में 34 प्रबंधन प्रशिक्षु, फाईनेन्स एण्ड एकाउन्ट विभाग में 41 प्रबंधन प्रशिक्षु, मार्केटिंग एण्ड सेल्स विभाग में 05 प्रबंधन प्रशिक्षु, मटेरियल मैनेजमेंट विभाग में 06 प्रबंधन प्रशिक्षु, मेकेनिकल विभाग में 06 प्रबंधन प्रशिक्षु, पर्सनल एण्ड एचआर विभाग में 04 प्रबंधन प्रशिक्षु एवं सिस्टम विभाग में 08 प्रबंधन प्रशिक्षु की पदस्थापना कोलइण्डिया द्वारा एसईसीएल में की गयी है। प्रबंधन प्रशिक्षुओं हेतु यह परीक्षा वर्ष 2019 में ऑनलाईन आयोजित की गयी थी एवं उत्तीर्ण प्रतिभागियों का साक्षात्कार वर्ष 2020 में आयोजित किया गया था। एसईसीएल में कर्मियों के निरंतर सेवानिवृत्ति को देखते हुए उक्त नवनियुक्त प्रबंधन प्रशिक्षुओं की नियुक्ति से निश्चय ही कम्पनी की कार्यक्षमता व कार्यदक्षता में और अधिक वृद्धि होगी।For English News : the states.news
Sunday, July 5
Breaking News
- 5 जुलाई 2026 राशिफल: रविवार को किन राशियों पर होगी धन वर्षा? जानें किस्मत, करियर और सफलता का हाल
- मंत्री विश्वास सारंग ने पर्वतारोही ज्योति रात्रे को दी ऐतिहासिक उपलब्धि पर शुभकामनाएं
- भोपाल के डायल-112 हीरोज बिछड़ी 06 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया
- योगी सरकार में खेल क्रांति: वाराणसी का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम जल्द बनेगा नई पहचान
- “SAFE CLICK 2.0” अभियान के तहत जीआरपी भोपाल द्वारा 5 किलोमीटर साइबर जागरूकता मैराथन आयोजित
- योगी सरकार की मुफ्त आईएएस-पीसीएस आवासीय कोचिंग योजना बनी युवाओं की उम्मीद
- केंद्र एवं राज्य शासन की सब्सिडी से घर की छत पर लगा सोलर रूफटॉप
- टैलेंट सर्च में दिखा युवाओं का दम, बॉक्सिंग-बैडमिंटन और तीरंदाजी ट्रायल्स में उमड़ी प्रतिभाएं
- किसानों की डिजिटल पहचान की ओर तेजी से बढ़ रहा उत्तर प्रदेश
- कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की तस्वीर बदलेगी सुठालिया परियोजना : राज्यमंत्री पंवार


