देहरादून, (mediasaheb.com) चारधाम सहित प्रदेश की ऊंची चोटियों पर गुरुवार को जमकर बर्फबारी हुई। चमोली (Micholi ) जिले में दिनभर रुक-रुककर बारिश होती रही। बारिश और बर्फबारी से तापमान में भारी गिरावट के बाद हाड़ कंपाने वाली ठंड शुरू हो गई। ऋषिकेश (Rishikesh ) गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग (NH108) सुक्की टॉप से गंगोत्री तक भारी बर्फबारी के कारण अवरुद्ध रहा। मार्ग बंद होने से लोगों को परेशान उठानी पड़ रही। बीआरओ के जवान यहां यातायात बहाली के प्रयास में जुटे हैं।
बदरीनाथ समेत जोशीमठ विकासखंड की सभी पहाड़ियां बर्फ की सफेद चादर से ढक चुकी हैं। जबकि औली के ऊपरी भाग में भी जमकर बर्फबारी हुई है। बारिश और बर्फबारी से पहाड़ों में कड़कड़ाती ठंड पड़ रही है। बदरीनाथ, हेमकुंड, फूलों की घाटी, सतोपंथ, स्वर्गारोहणी, कुंवारीपास ,स्वर्णशिखर चिनाप में बर्फबारी का सिलसिला जारी है।
केदारनाथ में भारी बर्फबारी के कारण पुनर्निर्माण कार्य प्रभावित हुआ है। राजधानी देहरादून में सुबह रुक-रुक कर बारिश हुई। दिनभर बादल छाए रहे। मसूरी में बारिश होने से तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। नैनीताल में बारिश ने ठंड बढ़ा दी है। (हि.स.)।
Wednesday, October 7
Breaking News
- 7 अक्टूबर 2026 राशिफल: इन राशियों के लिए शुभ रहेगा बुधवार, धन-करियर में मिलेगा लाभ
- रजिस्ट्री हुई और नामांतरण भी, मोहम्मद जावेद को नहीं लगाने पड़े तहसील के चक्कर
- अरपा को प्रदूषण से बचाने 70 नालों के उपचार की बनेगी समग्र कार्ययोजना
- छत्तीसगढ़ में लक्ष्य शत्-प्रतिशत बोनी पूर्ण अब तक किसानों को 13.40 लाख मीट्रिक टन उर्वरकों का वितरण
- एक गाय से शुरू हुआ सफर, आज 10 पशुओं का समृद्ध पशुधन
- फार्म 6 के साथ नहीं लिया जाएगा घोषणा पत्र : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मप्र संजीव कुमार झा
- विकसित मध्यप्रदेश के निर्माण के लिए अतिरिक्त वित्तीय प्रबंधन
- फसल विविधीकरण, किसान पंजीयन और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक हुए ग्रामीण
- भोपाल में सेना दिवस पर होंगे भव्य और आकर्षक आयोजन
- ‘सेवा फर्स्ट–इनोवेशन चैलेंज’ में अधिकतम कराएँ पंजीयन


