नई दिल्ली, (media saheb.com) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी तथा पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश में प्रखंड प्रमख के चुनाव में नामांकन के दौरान हिंसा तथा महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार को लेकर योगी सरकार पर हमला बोला है और कहा है कि राज्य में अराजकता कि माहौल है।
राहुल गांधी ने शनिवार को ट्वीट किया, “उत्तर प्रदेश में ‘हिंसा’ का नाम बदलकर ‘मास्टरस्ट्रोक’ रख दिया गया है।”
इसके साथ ही उन्होंने एक खबर की कटिंग भी पोस्ट की है जिसमे लिखा है “उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत प्रखंड प्रमुखों के चुनाव में आठ जुलाई को नामांकन के दौरान कन्नौज, लखीमपुर खीरी सीतापुर उन्नाव गोरखपुर से हिंसा तथा महिलाओं के साथ महिला के साथ अभद्रता हुई।
प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा,
“कुछ सालों पहले एक बलात्कार पीड़िता ने भाजपा विधायक के खिलाफ आवाज उठाई थी, उसे व उसके परिवार को मारने की कोशिश की गई थी। आज एक महिला का नामांकन रोकने के लिए BJP ने सारी हदें पार कर दीं। सरकार वही। व्यवहार वही।”
कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी महासचिव ने एक वीडियो भी पोस्ट किया है जिसमें एक महिला को नामांकन के लिए जाने से जबरन रोकने के प्रयास हो रहा है और उसके साथ साथ अभद्रता की जा रही है।(वार्ता) (the states. news)
Sunday, July 12
Breaking News
- 12 जुलाई 2026 राशिफल: मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का जानें करियर, धन और लव लाइफ का हाल
- योगी सरकार का नकली दवा माफिया पर सबसे बड़ा प्रहार, आगरा में जालसाज सिंडिकेट की कमर टूटी
- योगी सरकार में पर्यावरणीय बदलाव की नई इबारत, जल से जंगल तक विकास की नई पहचान
- ISSF वर्ल्ड कप शॉटगन में नीरू ढांडा ने जीता स्वर्ण, एमपी शूटिंग शॉटगन अकादमी की शानदार सफलता
- ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान बना जनभागीदारी का माध्यम
- जियोहॉटस्टार की ‘ठुकरा के मेरा प्यार 2’ में चमके गोंडा के सैयद अब्बास रज़ा रिज़वी, युवाओं के लिए बने प्रेरणा
- जैन दर्शन वैश्विक है, जो समाज को शांति प्रिय बना सकता है : मंत्री काश्यप
- अब प्रत्येक गुम इंसान प्रकरण में अनिवार्य रूप से दर्ज होगी एफआईआर
- बस्तर के रघुचंद कर्रे का बिजली बिल हुआ शून्य-पीएम सूर्य घर योजना से
- मध्यप्रदेश पुलिस की नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान से पहले प्रदेशभर में बड़ी कार्रवाई


