नयी दिल्ली, (mediasaheb.com)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि वैश्विक
महामारी कोविड-19 की चुनौती से निपटने के लिए शरीर की
प्रतिरक्षा (रोगों से लड़ने की) क्षमता पर विशेष जोर दिया
जा रहा है और इसके लिए अदरक,हल्दी समेत अन्य मसालों की मांग एशिया ही नहीं अमेरिका में
भी बढ़ गई है।
श्री मोदी ने आकाशवाणी से प्रसारित अपने
मासिक कार्यक्रम में इसका उल्लेख करते हुए कहा,” मैं,लंदन से प्रकाशित
फाइनेंशियल टाइम्स में एक बहुत ही दिलचस्प लेख पढ़ रहा था । इसमें लिखा था, कि, कोरोना काल के दौरान अदरक, हल्दी समेत दूसरे मसालों की मांग, एशिया के अलावा, अमेरिका तक में भी बढ़ गई है।”
उन्होंने कहा “हमें, इनकी खासियत, विश्व के लोगों को ऐसी सहज और सरल भाषा में बतानी चाहिए, जिससे वे आसानी से समझ सकें और हम एक
सेहतमंद संसार बनाने में अपना योगदान दे सकें ।”
प्रधानमंत्री ने कहा “पूरी दुनिया का ध्यान इस समय अपनी इम्यूनिटी बढ़ाने पर है, और, इम्यूनिटी बढ़ाने वाली इन चीजों का संबंध हमारे देश से है ।”(वार्ता)
Saturday, June 20
Breaking News
- पिघलते ग्लेशियर, बेकाबू गर्मी और बाढ़ का खतरा! क्या जलवायु संकट की चौखट पर खड़ा है भारत?
- पाकिस्तानी हैंडलर का खतरनाक प्लान बेनकाब, युवकों को जिम जाने और पासपोर्ट बनवाने के दिए थे निर्देश
- केशव-निषाद-राजभर की तिकड़ी से बढ़ी अखिलेश की मुश्किलें, यूपी की सियासत में NDA का नया दांव
- 20 जून का राशिफल: मेष से मीन तक जानें किस राशि की चमकेगी किस्मत, किसे रहना होगा सतर्क
- कट की घड़ी में सहारा बना प्रशासन
- छत्तीसगढ़ में हैवानियत की हद पार, पत्नी पर अमानवीय अत्याचार करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार
- रतलाम के डायल-112 हीरो परित्यक्त अवस्था में मिली नवजात बच्ची को सुरक्षित संरक्षण देकर पहुँचाया अस्पताल
- छत्तीसगढ़ में हो रहा है तय मानकों के अनुसार लगाए जा रहे है विद्युत स्मार्ट मीटर
- मोदी सरकार के 12 वर्षों में रोजगार, गरीब कल्याण और अर्थव्यवस्था को मिली नई मजबूती: उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन
- मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय समन्वय समिति गठित

