रोम (mediasaheb.com) (शिन्हुआ)
इटली में खतरनाक कोरोना वायरस (काविड 19) का कोई
रोकथाम नजर नहीं आ रहा है और मंगलवार को इस वायरस के 3500 नए मामले दर्ज किये गये है जिसके बाद देश में कोरोना से
संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 30,000 हो गयी
है।
नागरिक सुरक्षा विभाग की तरफ से यह ताजा जानकारी जारी की गयी।
विभाग के अनुसार इटली में कोरोना वायरस से अबतक 2503 लोगों की
जान चली गयी है और करीब 2941 मरीज इस वायरस की चपेट से बाहर आ गए है।
इटली में सोमवार तक कोरोना वायरस के मामले 26,062 थे जो अब बढ़कर 31,506 हो गए है।
विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार इटली में फिलहाल कोरोना के सबसे अधिक ताजा मामले
है। इटली में रविवार तक 20,603 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित थे।
गौरतलब है कि चीन के हुबेई प्रांत की राजधानी वुहान से पैर
पसारने वाले जानलेवा कोरोना वायरस की चपेट में अब तक विश्व के 150 से अधिक देश आ चुके हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ)
ने कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे के बीच इसे वैश्विक महामारी घोषित कर दिया है।(वार्ता)
Sunday, October 4
Breaking News
- रूस के ‘सेंटर-2026’ में तालिबान की एंट्री, पाकिस्तान की बढ़ी टेंशन
- विदिशा में 10 हजार डायबिटीज मरीज चिन्हित, कम नींद और देर रात तक जागना बना बड़ा कारण
- हार से सीखें और जीत का अहंकार न करें, कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती – मंत्री टंक राम वर्मा
- झारखंड में कोयला माफिया पर CISF का शिकंजा, 250 टन अवैध कोयला जब्त; भ्रष्टाचार में 2 पूर्व अफसरों पर FIR
- प्रदेश के 21 लाख से अधिक तेंदूपत्ता संग्राहकों को दी जाएगी बोनस राशि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- एमपी ट्रांसको में रात्रिकालीन यार्ड निरीक्षण संस्कृति ने बचाया पॉवर ट्रांसफार्मर, टला बड़ा नुकसान
- वृद्धाश्रमों में रहने वाले बुजुर्गो की आर्थिक सुरक्षा के साथ स्वास्थ्य पर भी योगी सरकार का फोकस
- शिक्षा मंत्री की पहल पर विद्यार्थियों को बड़ी राहत, अब शैक्षणिक दस्तावेजों के लिए नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर
- योगी सरकार में बिजली आपूर्ति को मिली रफ्तार, 24779 मेगावाट की मांग पूरी
- बिहार पुलिस की आसमानी निगरानी होगी तेज, 24.50 करोड़ में खरीदे जाएंगे 50 हाईटेक ड्रोन


