संयुक्त राष्ट्र, (mediasaheb.com)। आर्थिक संकट के कारण न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र (यूएन) मुख्यालय अब सप्ताह मे दो दिन शनिवार और रविवार को बंद रहेगा। यूएन ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है।उल्लेखनीय है कि संयुक्त राष्ट्र में नकदी की कमी हो गई है। उसका खर्च उसके सदस्य देशों द्वारा दी जाने वाली राशि से चलता है। संयुक्त राष्ट्र के कुल 193 सदस्य देश हैं, जो एक तय रकम देते हैं। इन सदस्यों में सबसे अधिक राशि अमेरिका देता है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इसमें कटौती करने की मांग करते रहते हैं।संयुक्त राष्ट्र ने एक दस्तावेज जारकिया है जिसमें बताया गया है कि 131 सदस्य देशों ने नियमित बजट एसेसमेंट का पूरी तरह से भुगतान कर दिया है।यूएन सेक्रेट्री जनरल एनटोनियों गुतरेस का कहना है कि संयुक्त राष्ट्र आर्थिक मंदी के दौर से गुजर रहा है और शायद अपने कर्मचारियों को अगले महीने का वेतन देने में असमर्थ है। (हि.स.)
Monday, June 29
Breaking News
- RIMS पहुंचे वित्त मंत्री और स्वास्थ्य सचिव, निदेशक को व्यवस्थाएं सुधारने के दिए सख्त निर्देश
- कबीर जयंती पर बोले मुख्यमंत्री साय, संत कबीर का संदेश आज भी समाज के लिए प्रासंगिक
- रायपुर में पुलिस सुरक्षा के बीच प्रशासन की बेदखली कार्रवाई, ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन
- राजस्थान में धर्मकांटों पर सघन जांच, 179 संस्थानों पर कार्रवाई, 3.99 लाख रुपये का जुर्माना
- योगी सरकार के प्रयासों से उत्तर प्रदेश में तेजी से हो रहा आर्द्रभूमियों का संरक्षण
- योगी सरकार 1.04 करोड़ से संवारेगी गोमती नदी का उद्गम स्थल
- इन्फ्लुएंसर मीट से छत्तीसगढ़ पर्यटन को मिलेगी वैश्विक पहचान, डिजिटल मंचों पर गूंजेंगी प्रदेश की खूबसूरती
- रामगढ़ महोत्सव में रामलीला और ‘जटायु मोक्ष’ ने जीता दिल
- MP हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, पेंशन बढ़ोतरी, एरियर और अतिरिक्त इंक्रीमेंट की मांग खारिज
- लॉस एंजिलिस ओलंपिक 2028 के लिए क्रिकेट क्वालिफिकेशन का ऐलान, 2027 में होगा ICC क्वालिफायर


