नई दिल्ली, (media
saheb.com) जिन व्यक्तिगत करदाताओं ने अभी तक वित्त वर्ष 2019-20 की आयकर रिटर्न नहीं भरी है, उनके लिए ये बेहद महत्वपूर्ण खबर है। आयकर रिटर्न
भरने की समयसीमा 31 दिसंबर 2020 है, जो अगले छह दिनों में खत्म होने वाली है। इसलिए
अगर आपने अब अपना तक रिटर्न दाखिल नहीं किया है तो बिना देर किए समय से पहले इसे
पूरा कर लें, ताकि बाद में जुर्माना ना भरना पड़े।
दरअसल, कोरोना वायरस महामारी को लेकर केंद्रीय
प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) ने करदाताओं
को इस साल राहत दी थी, जिसके तहत आयकर रिटर्न दाखिल करने की समयसीमा
बढ़ा कर 31 दिसंबर तक करने का फैसला लिया गया था।
हालांकि, जिन करदाताओं के खातों को ऑडिट करने की
जरूरत है, उनके लिए यह समयसीमा 31 जनवरी 2021 है। सरकार ने
इससे पहले मई में वित्त वर्ष 2019-20 के आईटीआर
भरने की समयसीमा 31 जुलाई से बढ़ाकर 30 नवंबर कर दी थी।
उल्लेखनीय है कि ITR भरने के बाद उसका ई-वेरिफिकेशन भी जरूर कर लें, क्योंकि इसके बाद ही रिटर्न दाखिल करने की
प्रक्रिया पूरी होती है। अपने आईटीआर के स्टेटस की जांच करने के लिए incometaxindiaefiling.gov.in वेबसाइट पर
जाकर ई-वेरिफिकेशन की प्रक्रिया जरूर पूरी करें। (हि.स.) (the states. news)
Monday, August 31
Breaking News
- 31 अगस्त का राशिफल: सोमवार को किन राशियों पर बरसेगी सूर्य देव की विशेष कृपा?
- प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना
- सतना-चित्रकूट में बाढ़ का कहर, मंदाकिनी में बहा 42 साल पुराना पुल; 400 दुकानें तबाह
- नोनी सुरक्षा योजना दे रही बेटियों के भविष्य को नई उम्मीद
- AC कोच भी नहीं सुरक्षित! रायपुर आ रही छात्रा की सोने की चेन चोरी, 29 दिनों में 14 केस
- करोड़ों की रॉयल्टी देने वाला गांव, फिर भी तिरपाल के नीचे पढ़ने को मजबूर बच्चे
- रक्षाबंधन के अवसर पर प्रदेश की जेलों में भावनात्मक माहौल, बहनों ने जेल पहुंचकर भाइयों की कलाई पर बांधी राखी
- MP में बदली कर्ज की तस्वीर, MSME सेक्टर में सबसे तेज उछाल; कृषि का दबदबा बरकरार
- गढ़वा में खौफनाक साजिश का खुलासा, पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर कराई पति की हत्या
- 31 अगस्त से होगा नरेला रक्षाबंधन का भव्य शुभारंभ इस वर्ष भी लाखों बहनें मंत्री सारंग को बांधेंगी रक्षासूत्र


