रायपुर, (media saheb.com) छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व एवं आपदा
प्रबंधन विभाग द्वारा विभिन्न प्राकृतिक आपदा पीड़ितों को जिला कलेक्टर के माध्यम
से आर्थिक अनुदान सहायता स्वीकृत की जाती है । राजनांदगांव जिले में राजस्व पुस्तक
परिपत्र 6-4 के तहत अंबागढ़ चौकी, खैरागढ़, डोंगरगढ़ तथा
मोहला तहसील के आपदा प्रभावितों के लिए सहायता अनुदान राशि 42 लाख 13 हजार 507 रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।
राजस्व
पुस्तक परिपत्र के प्रावधानों के तहत राजनांदगांव जिले के अंबागढ़ चौकी तहसील में एक व्यक्ति के तालाब में डुबने मृत्यु
होने पर 4 लाख रूपए, आंधी तुफान
एवं अतिवर्षा से 7 मकान आंशिक क्षति होने पर 19 हजार 200 रूपए, आंधी तुफान से पशु धन क्षति होने पर 1500 रूपए, आग से धान
फसल क्षति होने पर 22 हजार 207 रूपए, सर्पदंश से 2 व्यक्तियों
की मृत्यु होने पर 4-4 लाख रूपए सहायता राशि स्वीकृत की गई है।
इसी तरह खैरागढ़ तहसील में आग से 2 व्यक्तियों
की मृत्यु होने पर 4-4 लाख रूपए, डोंगरगढ़
तहसील को आंधीतूफान अतिवृष्टि से 4 मकान आंशिक
क्षति होने पर 12 हजार 800 रूपए, आग से 1 मकान की आंशिक क्षति होने पर 3 हजार 200 रूपए, आकाशीय बिजली गिरने से 2 बैल की मृत्यु होने पर 50 हजार रूपए, आग से 1 गाय की मृत्यु होने पर 30 हजार रूपए, आग से 3 दुकान की क्षति होने पर 60 हजार रूपए सहायता राशि स्वीकृत की गई है। मोहला
तहसील को तालाब में डूबने से 3 लोगों की
मृत्यु होने पर 4-4 लाख रूपए, आंधी तुफान
से क्षति होने पर एक प्रकरण में 3 हजार 200 रूपए, सर्पदंश से एक व्यक्ति की मृत्यु होने पर 4 लाख रूपए, आकाशीय
बिजली गिरने से एक व्यक्ति की मृत्यु होने पर 4 लाख रूपए, आग से 2 मकान की
आंशिक क्षति होने
पर 11 हजार 400 रूपए की
आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।For( English News : the states.news)
Thursday, June 25
Breaking News
- गर्व नहीं मर्म प्राथमिकता:- डॉ वर्णिका शर्मा
- मेधावी प्रतिभाओं का अभिनंदन : शिक्षा, संस्कार और चेतना के संगम का बना प्रेरक आयोजन
- राजनांदगांव में 76 करोड़ रुपये की फर्जी बिल ट्रेडिंग का खुलासा, संचालक गिरफ्तार
- वेनेजुएला में महाविनाश! भूकंप के बाद मचा हाहाकार, USGS ने जताई 10 हजार से ज्यादा मौतों की आशंका
- सायबर सुरक्षा को जन आंदोलन बनाने की जरूरत, हर नागरिक बने डिजिटली जागरूक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- अब ट्रेन टिकट में मिलेगी फेवरेट सीट, बुकिंग होगी और फास्ट; यात्रियों को बड़ी राहत
- उत्तर प्रदेश ग्लोबल ग्रोथ डायलॉग-2026
- बस्तर में विकास और जनविश्वास का मजबूत हो रहा है आधार: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मिले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- 5 बार असफल होने के बाद भी नहीं मानी हार, MPPSC पास कर अफसर बनी किसान की बेटी राधा
- इंदौर मेट्रो परियोजना को मिलेगी रफ्तार, थाइलैंड से आ रही 4 TBM मशीनें

