मुंबई (mediasaheb.com) बॉलीवुड
अभिनेत्री कृति खरबंदा अभिनेता आदित्य राय कपूर के साथ काम करना चाहती है।
वर्ष 2016 में इमरान हाशमी की फिल्म राज रिबूट के
साथ बॉलीवुड में करियर की शुरूआत करने वाली कृति ने वर्ष 2019 में अक्षय कुमार की फिल्म हाउसफुल 4 में काम किया था। इसके बाद कृति ने जॉन अब्राहम की फिल्म
पागलपंती में काम किया। उन्होंने बताया कि वह भविष्य में किन एक्टर्स के साथ काम
करना चाहेंगी।
कृति ने कहा कि उन्हें आदित्य रॉय कपूर के साथ काम करना है।
उन्होंने कहा कि उन्हें आदित्य की फिल्म चॉइस और रोल पसंद हैं और वह उनकी एक्टिंग
से प्यार करती हैं। कृति ने कहा कि वह वरुण धवन, रणवीर
सिंह के साथ भी काम करना चाहती हैं।
कृति देखना चाहती हैं कि रणवीर सिंह अपने किरदार में कैसे
ढलते हैं। उन्होंने कहा कि रणवीर ने उनके साथ एक बार एक विज्ञापन शूट किया था, उसके बाद से ही वह रणवीर संग फिल्म करना चाहती हैं। कृति ने
कहा कि उन्हें अक्षय कुमार के साथ भी दोबारा काम करना है।(वार्ता)
Monday, October 5
Breaking News
- कोसी में डेयरी कारोबार को मिलेगी नई उड़ान, ₹1.26 अरब के निवेश से लगेंगे दही-आइसक्रीम और मिल्क चिलिंग प्लांट
- गुड्डू मुस्लिम और शाइस्ता परवीन कहां हैं? अरमान से पूछताछ में खुल सकते हैं अतीक गैंग के बड़े राज
- मुख्यमंत्री डॉ. यादव को वन विकास निगम की ओर से सौंपा गया 16 करोड़ 74 लाख 2 हजार रुपए के लाभांश का चेक
- संवाद, संकल्प और सफलता के मूलमंत्र के साथ यूपी राइज का हुआ आयोजन
- पटना में विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार, मानसून जाते ही BUDCO ने कसी कमर
- यूपी के बुजुर्गों को हर महीने ₹1,500! वृद्धावस्था पेंशन की नई पात्रता और नियम जानें
- 6911 पेड़ काटे, पौधे लगाने में फेल भोपाल नगर निगम! NGT ने लगाई फटकार, एक माह में मांगी रिपोर्ट
- दिल्ली लक्ष्मी योजना: महिलाओं के खाते में आएंगे ₹2,500? जानें क्या है योजना
- घर बैठे वाहन संबंधी आवश्यक कार्य पूर्ण करने की मिलेगी सुविधा – मंत्री केदार कश्यप
- सीएम यूथ कॉन्क्लेव-2026 : मुख्यमंत्री डॉ. यादव युवाओं से करेंगे सीधा संवाद

