रायपुर (mediasaheb.com) असम के विधानसभा चुनावों में छत्तीसगढ़ के कांग्रेस एवं भाजपा
नेताओं की साख दांव पर हैं।राज्य के दो परम्परागत राजनीतिक प्रतिद्दन्द्दी
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं पूर्व मुख्यमंत्री डा.रमन सिंह के अलावा दोनो
पार्टियों के हजारों नेता-कार्यकर्ता वहां प्रचार अभियान में आमने सामने है।
कांग्रेस आलाकमान ने कुछ माह पूर्व
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को असम चुनावों में जीत दिलाने की जिम्मेदारी
सौंपी थी। इससे ठीक
पहले छत्तीसगढ़ के विधायक एवं संसदीय विकास उपाध्याय को पार्टी का असम का प्रभारी
बनाया गया था। CM बघेल ने
आलाकमान द्वारा सौंपी गई इस जिम्मेदारी पर खरे उतरने के लिए पूरी ताकत झोंक दी
है।उन्होने दायित्व मिलने के साथ ही असम का दौरा शुरू कर दिया,और पार्टी
नेताओं कार्यकर्ताओं की ताबडतोड़ बैठके की।यह सिलसिला अभी भी जारी है।(वार्ता) (the states. news)
Previous Articleछत्तीसगढ़ की जेलों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
Next Article बीजापुर में 5 नक्सली गिरफ्तार


