नई दिल्ली (mediasaheb.com)
PM नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि समूचा राष्ट्र चक्रवाती तूफान
अम्फान से प्रभावित पश्चिम बंगाल और ओड़िशा के साथ एकजुट है और उन्हें जरूरी मदद
पहुंचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जायेगी।
PM मोदी ने आज ट्विट कर कहा ,“ पश्चिम बंगाल में तूफान के कारण हुई तबाही का दृश्य देखा है।
इस चुनौतीपूर्ण समय में समूचा राष्ट्र पश्चिम बंगाल के साथ एकजुटता के साथ खड़ा
है। राज्य के लोगों के कल्याण और भलायी की कामना करता हूं। प्रभावित क्षेत्रों में
स्थिति सामान्य करने के भरसक प्रयास किये जा रहे हैं। ”
उन्होंने
कहा , “ राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की टीमें
प्रभावित क्षेत्रों में काम कर रही हैं। उच्च अधिकारी भी स्थिति पर नजर बनाये हुए
हैं। वे पश्चिम बंगाल सरकार के साथ तालमेल कर रहे हैं। प्रभावित लोगों की मदद के
लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जायेगी।”
एक अन्य
टि्वट में उन्होंने कहा , “ मेरी संवेदना ओड़िशा के लोगों के साथ हैं
जो चक्रवाती तूफान के प्रभावों से साहस के साथ जूझ रहे हैं। प्रभावित लोगों की मदद
के लिए प्रशासन मौके पर है और उन्हें सभी संभव मदद दी जायेगी। मैं प्रार्थना करता
हूं कि स्थिति जल्द से जल्द सामान्य बनें। ”
इससे पहले
कैबिनेट सचिव ने भी राष्ट्रीय संकट प्रबंधन समिति की बैठक में दोनों राज्यों में
अम्फान के बाद उत्पन्न स्थिति की समीक्षा की थी।
केन्द्रीय
गृह मंत्री अमित शाह ने भी दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात कर स्थिति का
जायजा लिया था और उन्हें केन्द्र की ओर से हर संभव मदद का आश्वासन दिया था।(वार्ता)
Tuesday, August 18
Breaking News
- 18 अगस्त राशिफल: मंगलवार को इन राशियों पर बरसेगी भगवान शिव की कृपा, धन-यश में होगा बड़ा लाभ
- Divyastra MK3 की पहली टेस्ट फ्लाइट सफल, स्वदेशी जेट इंजन से उड़ने वाला भारत का नया ‘सुसाइड ड्रोन’ तैयार
- ‘सऊदी में भीख मांगी तो खैर नहीं’, पाकिस्तान की नागरिकों को आखिरी चेतावनी; पासपोर्ट तक हो सकता है ब्लॉक
- बाबूलाल मरांडी का राहुल गांधी पर हमला, छात्रों के मुद्दे पर गुप्त पत्र को लेकर उठाए सवाल
- JPSC में अध्यक्ष-सदस्यों के इस्तीफे से नियुक्तियां ठप, 7 प्रतियोगी परीक्षाएं स्थगित
- सरगुजा-बस्तर में डेयरी सेक्टर को मिलेगा बढ़ावा, मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई अहम बैठक
- योगी सरकार का कोटेदारों को बड़ा तोहफा, कमीशन 90 से बढ़ाकर 125 रुपये प्रति कुंतल
- कोटेदारों ने योगी सरकार को दिया धन्यवाद, बोले-पहले लोग संदेह करते थे, अब देते हैं सम्मान
- मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल से अविनाश को मिला नया जीवन
- बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत-बचाव के लिए 86 टीमें तैनात, एनडीआरएफ-एसडीआरएफ और पीएसी मोर्चे पर

