कोलकाता, (mediasaheb.com) पश्चिम बंगाल में बुधवार की शाम 130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आये अत्यंत भीषण चक्रवाती
तूफान अम्फान के कारण कम से कम 86 लोगों की
मौत हो गयी तथा हजारों लोग बेघर हो गये।
अम्फान ने
राज्य के कई हिस्सों में कहर बरपाया। इसने अपने तेज आवेग में कई पुलों को बहा दिया
और निचले इलाकों में तबाही मचा दी।
राजधानी
कोलकाता शहर के विभिन्न हिस्सों में बिजली की आपूर्ति, ब्रॉडबैंड सेवायें और मोबाइल नेटवर्क भी इसके कारण बुरी तरह
प्रभावित हुये हैं।
कोलकाता
नगर निगम के मुताबिक पूरे शहर में 5000 से अधिक पेड़ उखरकर सड़कों पर गिर गये तथा कई बिजली के खंभे
भी उखड़ गये। मैदान, लेक गार्डेन, गरियाहाट, गोल्फ
ग्रीन, साल्ट लेक, दक्षिणी
एवेन्यू और अन्य क्षेत्रों एवं इलाकों में पेड़ों के उखड़कर गिरने से सड़कों पर
यातायात अवरुद्ध हो गया।
केएमसी
प्रशासन बोर्ड के अध्यक्ष फिरहाद हकीम ने कहा, “अम्फान के
कारण 5 हजार से अधिक पेड़ उखड़ गये तथा कई मकान
क्षतिग्रस्त हो गये। शहर ने इससे बड़ी आपदा कभी नहीं देखी।”(वार्ता)
Wednesday, October 21
Breaking News
- मध्य प्रदेश में ई-व्हीकल की रफ्तार तेज, 7 महीने में बढ़े 1 लाख से ज्यादा वाहन
- त्योहारों पर खजुराहो-हजरत निजामुद्दीन के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, जानें रूट और टाइमिंग
- भारत-जापान की साझेदारी से अंतरिक्ष का कचरा होगा साफ, पुराने सैटेलाइट का मलबा हटाने की तैयारी
- राजकोट में अहीर समाज का शाही गरबा, 1300 करोड़ के सोने के गहनों ने खींचा ध्यान
- WPL 2027 Auction: 28 अक्टूबर को कोच्चि में लगेगी खिलाड़ियों की बोली, 146 प्लेयर्स पर नजर
- जल संरक्षण से बदलेगी ग्राम दर्री की तस्वीर, 24 लाख 30 हजार लीटर वर्षा जल सहेजने की अनूठी पहल
- दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को मिल सकता है DA हाइक, 3% बढ़ोतरी से सैलरी में कितना होगा इजाफा?
- लोकसभा की सीटें 850 करने का प्लान, मोदी सरकार के सामने क्या हैं चुनौतियां?
- भोपाल के हर घर को मिलेगी यूनिक डिजिटल आईडी, 7.40 लाख मकानों की मैपिंग पूरी
- चांद का आकार हो रहा छोटा! क्या एक दिन धरती से ओझल हो जाएगा हमारा चंद्रमा?

