वाशिंगटन (mediasaheb.com) अमेरिकी कच्चे तेल की कीमतों में सोमवार को
ऐतिहासिक 105 प्रतिशत
की गिरावट दर्ज की गयी और पहली बार तेल की कीमतें नेगेटिव 2 डॉलर प्रति बैरल
पर पहुंच गयी।
वेस्ट टेक्सास
इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) के मई वितरण में 300 प्रतिशत से अधिक की गिरावट दर्ज की गयी। कोरोना
वायरस संकट की वजह से दुनियाभर में घटी तेल की मांग के चलते इसकी कीमतें लगातार
गिर रही हैं और इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है जब अमेरिकी कच्चे तेल की कीमत इतनी
नीचे पहुंची है।
रिस्ताद एनर्जी के
प्रमुख ब्योर्नार टोनहुगेन ने कहा,“वैश्विक आपूर्ति की मांग में कमी की समस्या की
वजह से तेल की कीमतों में वास्तविक तौर पर गिरावट आने लगी है।”
कोरोना के खतरे के
कारण विश्व के अधिकतर देशों में लगाए लॉकडाउन के कारण तेल की मांग में भारी कमी
आयी है जिसके चलते तेल कंपनियों के भंडार पूरी तरह से भर चुके है।(वार्ता)
Saturday, October 3
Breaking News
- डिंडौरी में डेढ़ लाख पेड़ों की कटाई का लक्ष्य, अब तक सिर्फ 4516 पेड़ कटे
- 8वें वेतन आयोग के बीच OPS की मांग, सरकार लाई NPS की नई ‘तत्काल’ स्कीम
- इंदौर से पलासनेर तक 6 लेन होगा आगरा-मुंबई रोड, ब्लैक स्पॉट पर थमेंगे हादसे
- केन्द्रीय सहकारिता एवं गृह मंत्री शाह उज्जैन को देंगे 255 करोड़ रूपये के अत्याधुनिक डेयरी प्लांट की सौगात
- MP से 10 अक्टूबर तक विदा होगा मानसून, अगले 3 दिन तेज धूप; फिर बारिश के आसार
- 3 अक्टूबर राशिफल: शनिवार को चमकेगी इन राशियों की किस्मत, जानें अपना भविष्यफल
- नुक्कड़ नाटक के जरिए पहुँचाया जनकल्याणकारी योजनाओं का संदेश
- एशियन गेम्स में भारतीय महिला हॉकी टीम के स्वर्ण पर मंत्री विश्वास सारंग ने दी बधाई
- उन्नत टमाटर की खेती से शाहिद की मेहनत लाई रंग, 2 एकड़ में कमाए 1.20 लाख रुपये
- ओरछा के ‘सेवा संकल्प शिविर’ में उमड़े ग्रामीण 237 मरीजों को मिला मुफ़्त इलाज


