वाशिंगटन, (mediasaheb.com) अमेरिकी
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि अमेरिका ग्रीन कार्ड आवेदनकर्ताओं के
आव्रजन पर 60 दिन के लिए रोक लगायेगा जबकि अस्थायी
श्रमिकों को देश में प्रवेश करने की अनुमति जारी रहेगी।
श्री ट्रंप ने ट्विटर पर इस कदम की घोषणा करने के एक दिन बाद
मंगलवार को कहा कि यह उपाय कोरोना वायरस संकट के दौरान अमेरिकी नौकरियों की रक्षा
करेगा। उन्होंने व्हाइट हाउस में एक ब्रीफिंग में कोरोना वायरस के प्रकोप और
नौकरियों की कमी का हवाला देते हुए कहा, “मैं
अमेरिका में आव्रजन को अस्थायी रूप से निलंबित करने का आदेश जारी करूंगा।
सीएनएन के मुताबिक श्री ट्रंप ने कहा, “हम बेरोजगार अमेरिकियों को पहले नौकरी देने में मदद करेंगे।
उन्हें विदेशों में काम करने वाले नए प्रवासी मजदूरों के साथ बदलना गलत होगा।”
अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि यह आदेश अमेरिका में स्थायी
निवास की अनुमति मांग रहे लोगों पर लागू होगा लेकिन प्रवासी कृषि श्रमिकों को छूट
दी जाएगी।(वार्ता)
Saturday, October 3
Breaking News
- डिंडौरी में डेढ़ लाख पेड़ों की कटाई का लक्ष्य, अब तक सिर्फ 4516 पेड़ कटे
- 8वें वेतन आयोग के बीच OPS की मांग, सरकार लाई NPS की नई ‘तत्काल’ स्कीम
- इंदौर से पलासनेर तक 6 लेन होगा आगरा-मुंबई रोड, ब्लैक स्पॉट पर थमेंगे हादसे
- केन्द्रीय सहकारिता एवं गृह मंत्री शाह उज्जैन को देंगे 255 करोड़ रूपये के अत्याधुनिक डेयरी प्लांट की सौगात
- MP से 10 अक्टूबर तक विदा होगा मानसून, अगले 3 दिन तेज धूप; फिर बारिश के आसार
- 3 अक्टूबर राशिफल: शनिवार को चमकेगी इन राशियों की किस्मत, जानें अपना भविष्यफल
- नुक्कड़ नाटक के जरिए पहुँचाया जनकल्याणकारी योजनाओं का संदेश
- एशियन गेम्स में भारतीय महिला हॉकी टीम के स्वर्ण पर मंत्री विश्वास सारंग ने दी बधाई
- उन्नत टमाटर की खेती से शाहिद की मेहनत लाई रंग, 2 एकड़ में कमाए 1.20 लाख रुपये
- ओरछा के ‘सेवा संकल्प शिविर’ में उमड़े ग्रामीण 237 मरीजों को मिला मुफ़्त इलाज


