मुंबई, (media saheb.com) बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा फिल्म ‘ऊंचाई’ में महानायक अमिताभ बच्चन के साथ काम करती नजर आ सकती हैं। अमिताभ बच्चन इन दिनों सूरज बड़जात्या की फिल्म ‘ऊंचाई’ को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म में अमिताभ मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। बताया जा रहा है कि फिल्म ‘ऊंचाई’ में परिणीति चोपड़ा की भी एंट्री हो गई है। फिल्म में वह एक महत्वपूर्ण भूमिका अदा करते नजर आएंगी। अमिताभ-परिणीति के अलावा इस फिल्म में अनुपम खेर, नीना गुप्ता और बोमन ईरानी भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। अनुपम,
बोमन और अमिताभ तीन पुराने दोस्तों की भूमिका में दिखाई देंगे। इस फिल्म की कहानी सूरज ने खुद लिखी है।
फिल्म की शूटिंग नेपाल के खूबसूरत लोकेशंस में होगी। बताया जा रहा है कि राजश्री प्रोडक्शंस वेंचर 5 अक्टूबर को काठमांडू घाटी में इस फिल्म की शूटिंग शुरू करने वाली है। काठमांडू और उसके आसपास एक महीने के शेड्यूल की योजना बनाई गई है। इस फिल्म के प्री-प्रोडक्शन पर काम चल रहा है।(वार्ता) For English News : the states.news
Tuesday, June 23
Breaking News
- 23 जून डॉं श्यामाप्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस विशेषा लेख
- 23 जून मंगलवार का राशिफल: इन 6 राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगी बड़ी खुशखबरी
- सीएम योगी के विजन से शिक्षा और आत्मनिर्भरता को नई उड़ान, युवाओं के लिए खुलेंगे अवसरों के द्वार
- UP में सड़क सुरक्षा की नई पहल: IIT खड़गपुर और परिवहन विभाग ने तैयार किया स्पीड मैनेजमेंट पॉलिसी का ड्राफ्ट
- नवाचार से नव निर्माण तक : 2.5 वर्षों में लोक निर्माण विभाग की कार्य पद्धत्ति में आया ऐतिहासिक परिवर्तन
- मध्यप्रदेश CMO में बड़ा फेरबदल तय, कई अफसरों की वापसी और 15 अधिकारियों के ट्रांसफर की तैयारी
- झारखंड में कार्यरत शिक्षकों को भी देनी होगी जेटेट, फैसले का शिक्षकों ने किया विरोध
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे 2036 पौधों के वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ
- बिहार के 3.96 लाख किसानों के खाते में 200 करोड़ की फसल क्षति अनुदान राशि ट्रांसफर, सीएम ने दी बड़ी राहत
- उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने सड़क डामरीकरण का कार्य प्रारंभ कराया

