नई दिल्ली, 22 जून (mediasaheb.com)।
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अमरीश पुरी के 87वीं जयंती पर शनिवार को
गूगल ने डूडल बनाकर उन्हें याद किया। गूगल ने बॉलीवुड की मशहूर फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे'(डीडीएलजे) में उनके
किरदार पर स्केच बनाया है। इस फिल्म में अमरीश पुरी ने काजोल (सिमरन) के पिता
चौधरी बलदेव सिंह का किरदार निभाया था।
अमरीश पुरी का जन्म 22 जून,1932 को पंजाब के नवांशहर में हुआ था। ये सिनेमा जगत
के ऐसे अभिनेता थे जो अपने खलनायक की भूमिका के लिए काफी मशहुर हुए। वर्ष 1987 में आई शेखर कपूर की फिल्म मिस्टर इंडिया में मोगैंबो के किरदार से
अमरीश पुरी ने खूब सुर्खियां बटोरी। इसके अलावा इन्होंने शहंशाह, करण-अर्जुन, कोयला, दिलजले, विश्वात्मा, राम-लखन, तहलका और गदर जैसी
फिल्मों में भी नेगेटिव किरदार से अपने अभिनय का लोहा मनवाया।
अमरीश पुरी चार भाई बहन
थे। बड़े भाई मदन पुरी और चमन पुरी इनसे पहले ही फिल्म जगत में अपना पैर जमा चुके
थे। इनके बारे में एक रोचक तथ्य यह भी है कि अपने भाइयों के नक्शे कदम पर चलते हुए
अमरीश ने भी फिल्मों का रुख किया लेकिन स्क्रीन टेस्ट में फेल होने के कारण तब
इनका चयन नहीं हो सका था। माइलोडीस्प्लास्टिक सिंड्रोम नाम के एक ब्लड कैंसर से
जूझ रहे अमरीश पुरी का 12 जनवरी,2005 को 72 साल की उम्र में निधन हो गया था (हि.स.)
Wednesday, July 29
Breaking News
- Aaj Ka Rashifal 29 July 2026: इन राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें किन्हें आज रहना होगा सतर्क
- गुरु-शिष्य संवाद से विद्यार्थियों ने शिक्षा, संस्कार, जीवन मूल्यों एवं व्यक्तित्व विकास से जुड़े विषयों पर प्राप्त किया मार्गदर्शन
- दतिया में चुनाव प्रचार समाप्ति के बाद बाहरी लोगों को जिला छोड़ने के निर्देश
- मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कॉफी टेबल बुक “एमपीआरडीसी : कनेक्टिंग पीपुल थ्रू क्वालिटी इंफ्रास्ट्रक्चर” का किया विमोचन
- ग्रीन हाइड्रोजन समेत स्वच्छ ऊर्जा क्षेत्रों में मिलकर काम करेंगे क्रिस्प और मैनिट
- सिवनी की 8 ट्रांसमिशन लाइनों ने कायम की मिसाल, करीब 1500 दिनों से निर्बाध जारी है विद्युत पारेषण
- इंदौर में 1लाख 75 हजार से अधिक नागरिकों ने एक साथ नशामुक्ति की ई-शपथ लेकर बनाया नया विश्व रिकॉर्ड
- जमीनी अनुभव ही बनेंगे प्रशिक्षण, डिजिटल नवाचार और सेवा सुधार की नई दिशा
- “महर्षि सांदीपनि श्रद्धा पर्व” के रूप में मनाई जाएगी गुरू पूर्णिमा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- सहकारिता क्षेत्र को अधिक पारदर्शी, डिजिटल और किसान-हितैषी बनाने सरकार प्रतिबद्ध : मंत्री केदार कश्यप

