मुंबई, (mediasaheb.com) बॉलीवुड के जूनियर बी अभिषेक बच्चन ( #AbhishekBachchan ) ने अपनी आने वाली फिल्म ‘द बिग बुल’ की एक झलक अपने प्रशंसकों के साथ साझा की है।
फिल्म के पोस्टर में अभिषेक बहुत ही गंभीर दिखाई दे रहे हैं और उनके चेहरे पर अंधेरा दिख रहा है। अभिषेक बच्चन ( #AbhishekBachchan ) इसमें अपनी अंगुलियों में कई अंगूठियां पहने नजर आ रहे हैं और होंठ पर अपनी अंगुली रखे हुए हैं। पोस्टर के कैप्शन में अभिषेक ने लिखा, “द बिग बुल! वह शख्स जिसने सपनों को भारत को बेच दिया!” फिल्म के पोस्टर(#Poster ) पर खूब रिएक्शन भी आ रहे हैं! ऋषि कपूर ने इसे बहुत अच्छा बताया है।
‘द बिग बुल’ वर्ष 1992 में कथित तौर पर भारत के सबसे बड़े सुरक्षा घोटाले पर आधारित है। फिल्म में इलियाना डिक्रूज भी हैं। ‘द बिग बुल’ के अलावा अभिषेक बच्चन ‘लूडो’ और ‘बॉब विश्वास’ में भी नजर आएंगे।(वार्ता)
Tuesday, October 13
Breaking News
- 13 अक्टूबर राशिफल: मंगलवार को इन राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर और कारोबार में मिलेगा लाभ?
- मंत्री सारंग ने वार्ड 77 में विकास कार्यों का किया भूमिपूजन
- ऋषभ पंत भारत A टीम से बाहर, कुमार कुशाग्र को मिला मौका
- LoC पर घुसपैठ नाकाम, लश्कर कमांडर समेत 4 आतंकी ढेर
- MP पर 5.65 लाख करोड़ का कर्ज, डिप्टी CM की लग्जरी कार मांग खारिज
- कफ सिरप कांड: 20 हजार का इनामी अभिषेक निगम गिरफ्तार
- 6 राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त, राष्ट्रपति ने जारी किए आदेश
- प्रदेश में फार्म-6 प्राप्त करने की प्रक्रिया जारी, अब तक 4 लाख 6 हजार से अधिक आवेदन प्राप्त
- किसानों को रबी सीजन के लिये बिजली की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करें : ऊर्जा मंत्री तोमर
- टाइम ऑफ डे टैरिफ से 10 लाख उपभोक्ताओं को राहत

