देहरादून (mediasaheb.com) फिल्म अभिनेत्री भाग्यश्री एवं उनके पति हिमालय दासानी ने
सोमवार को उत्तराखंड के CM त्रिवेंद्र रावत से मिलकर यहां फिल्म सिटी के क्षेत्र
में कार्य करने की इच्छा जताई।
उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड में फिल्मी
हस्तियों का रूझान बढ़ा है। राज्य में युवाओं को फिल्म के क्षेत्र में विभिन्न
प्रशिक्षण दिये जाय तो युवा इस क्षेत्र में अच्छा करियर बना सकते हैं।
उन्होंने कहा कि फिल्म क्षेत्र के साथ ही
आर्गेनिक उत्पादों के क्षेत्र में भी यहाँ काफी सम्भावनाएं हैं। उत्तराखण्ड में आर्गेनिक
नेचर को बढ़ावा देना जरूरी है और आर्गेनिक उत्पादों की डिमांड बहुत अधिक है।
CM त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि राज्य में फिल्म सिटी बनाने
के लिए भूमि तलाशी जा रही है तथा फिल्म सिटी के लिए भूमि अधिक चाहिए एवं इसके लिए
स्थान भी एयरपोर्ट से कम दूरी पर तलाशने के प्रयास किये जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड के युवाओं को
सही दिशा देने की जरूरत है। यदि उन्हें यहां पर फिल्म के क्षेत्र में प्रशिक्षण
मिलता है, तो वे इस क्षेत्र में अच्छा भविष्य बना सकते हैं। यहाँ फिल्म
सिटी बनने से लोगों की आर्थिकी में भी सुधार होगा।
इस अवसर पर विधायक गोपाल रावत, सचिव
पर्यटन दिलीप जावलकर, मुख्यमंत्री
के विशेष सचिव डॉ. पराग मधुकर धकाते, अपर सचिव
आशीष चौहान आदि उपस्थित थे।(वार्ता)
(the states. news)
Sunday, July 5
Breaking News
- रूस की बांडेरोल मिसाइल ने यूक्रेन की एयर डिफेंस सिस्टम की बढ़ाई मुश्किलें
- साणंद में सेमीकंडक्टर प्लांट का उद्घाटन, पीएम मोदी का ‘सुन रहे हो न विनोद’ डायलॉग वायरल
- मधुबनी के बलिराजगढ़ में बड़ी खोज, खुदाई में मिले प्राचीन अवशेष और संरचनाएं
- सहकार सप्ताह में भारत टैक्सी सेवा पर कार्यशाला, युवाओं को मिली जानकारी
- विदेश मंत्री एस. जयशंकर का 10 दिवसीय दौरा, कतर से ब्रुसेल्स तक कूटनीतिक मिशन
- पेड़ों की अवैध कटाई पर बड़ा एक्शन, प्रधान पाठक निलंबित, अध्यक्ष और सचिव पर होगी FIR
- दतिया उपचुनाव: वोटिंग में बचे 24 दिन, आज BJP का शीर्ष नेतृत्व करेगा रणनीतिक मंथन
- बिहार में कम बारिश का अलर्ट, कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को दी सूखा-रोधी खेती की सलाह
- ईरान की होर्मुज स्ट्रेट पर सर्विस टैक्स लगाने की तैयारी, वैश्विक ऊर्जा बाजार में हलचल
- ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स में भारत एक पायदान फिसला, 125वें स्थान पर पहुंचा

