बिलासपुर 29 जून (mediasaheb.com) | सुनील कान्त चैधरी मुख्य प्रबंधक (वित्त), ए.व्ही. रमन मूर्ति सहायक प्रबंधक (सचिवीय), सत्यनारायण मिश्रा कार्यालय अधीक्षक, प्रमोद कुमार तिवारी मुख्य ड्राफ्समेन, आई.एल. चन्द्रा कार्यालय अधीक्षक, श्रीमती शकुन्तला नागेश कार्यालय अधीक्षक के दिनांक 30.06.2019 को सेवानिवृत्त होने पर एसईसीएल मुख्यालय स्थित सीएमडी सभाकक्ष में आज दिनांक 29.06.19 को निदेशक (कार्मिक) डाॅ. आर.एस. झा की अध्यक्षता, महाप्रबंधक (कार्मिक/प्रशासन) ए.के.सक्सेना, विभिन्न विभागाध्यक्षों, अधिकारियों, कर्मचारियों, महिलाकर्मियों, मुख्यालय के श्रमसंघ प्रतिनिधियों, सीएमओएआई एवं अनुसूचित जाति/अनु. जनजाति के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में शाॅल, श्रीफल, पुष्पहार से सम्मानित कर भावभीनी विदाई दी गई।
निदेशक (कार्मिक) डाॅ. आर.एस. झा ने अपने उद्बोधन में कहा कि ये सभी अधिकारी-कर्मचारी एसईसीएल के स्थापना काल से अपनी सेवाएॅं देते हुए सेवानिवृत्त हो रहे हैं। कोयला उद्योग की अग्रणी कम्पनी एसईसीएल की प्रगति में निश्चय ही इन कर्मठ अधिकारियों-कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। एसईसीएल को इन पर गर्व है। अंत में उन्होंने सेवानिवृत्त अधिकारियों-कर्मचारियों के सेवानिवृत्ति उपरांत दूसरी पारी की सुखमय जीवन की कामना की।
इस अवसर पर सेवानिवृत्त अधिकारियों-कर्मचारियों ने एसईसीएल की उत्कृष्ठ कार्य-संस्कृति की सराहना की और एसईसीएल परिवार द्वारा दिए गए इस सम्मान से खुशी जाहिर करते हुए समस्तजनों को हार्दिक धन्यवाद दिया।
कार्यक्रम के प्रारंभ में सेवानिवृत्त अधिकारियों-कर्मचारियों का जीवन परिचय पढ़ते हुए सफलतापूर्वक उद्घोषणा का दायित्व प्रभात कुमार कुमार उप प्रबंधक सचिविय (राजभाषा) ने निभाया।
Monday, May 25
Breaking News
- रायपुर : समाधान शिविर कुटरु में उमड़ा जनसैलाब- तपती धूप में भी दिखा शासकीय योजनाओं के प्रति ग्रामीणों का भारी उत्साह
- रायपुर : सड़क दुर्घटनाएं नहीं हों, इसके लिए हर जरूरी कदम उठाएं : मुख्य सचिव
- योगी सरकार में सशक्त हुईं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां, सम्मान और सुरक्षा से बदली तस्वीर
- बेसिक शिक्षा में यूपी ने बनाई नई पहचान, परिषदीय विद्यालयों का बदलता स्वरूप बना ‘योगी मॉडल’
- जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा के फैसले पर केजरीवाल-सिसोदिया ने भरी हामी
- ‘एक साल में गिर जाएगी मोदी सरकार’— राहुल गांधी के दावे में कितना दम?
- वक्फ संपत्तियों से अतिक्रमण हटाने का कार्य ऐतिहासिक : मुख्यमंत्री डॉ.यादव
- बदलता इंफ्रास्ट्रक्चर, बढ़ता भारतः रायपुर-विशाखापट्टनम कॉरिडोर से खुलेगा तरक्की का द्वार
- डिजिटल दीदी पूनम खेल-खेल में संवार रही नौनिहालों का भविष्य
- Electric Two-Wheeler खरीदने वालों के लिए बड़ा अपडेट, सरकार बदल सकती है सब्सिडी नियम


