बिलासपुर (mediasaheb.com) दिनांक 02 अक्टूबर 2019 को पूज्य बापू महात्मा गांधीजी की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में वसंत विहार स्थित रविन्द्र भवन के टैगोर हाॅल में एसईसीएल के निदेशक (कार्मिक) डाॅ. आर.एस. झा, महाप्रबंधक (कार्मिक/प्रशासन) ए.के. सक्सेना, महाप्रबंधक (कल्याण) ए.के. पाढ़ी, महाप्रबंधक (श्रमशक्ति) एस.पी. दास, जिला शिक्षा अधिकारी आर.एन.हीराधर, विभिन्न विभागाध्यक्षों, अधिकारियों-कर्मचारियों की उपस्थिति में अग्रज नाट्य दल, बिलासपुर द्वारा 1857 की क्रान्ति से लेकर भारत की आजादी 1947 तक नाट्य मंचन किया गया। नाटक की इस प्रस्तुति में इतिहास को बहुत ही रोचक तरीके से प्रस्तुत किया गया। इसमें मंगल पाण्डे से लेकर महात्मा गांधी तक का सफर अग्रज नाट्य दल द्वारा प्रस्तुत किया गया। इस नाट्य प्रस्तुति में अग्रज नाट्य दल के कलाकारों का अभिनय उत्कृष्ठ रहा। यह कार्यक्रम इंदिरा विहार स्थित प्रियदर्शिनी कला मंदिर एवं वसंत विहार स्थित नर्मदा क्लब के सदस्यों द्वारा आयोजित किया गया था। कार्यक्रम के प्रारंभ में अतिथियों द्वारा पूज्य बापू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।
Sunday, June 28
Breaking News
- छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा, दीवार ढहने से दो बच्चों की मौत, महिला गंभीर घायल
- रेलवे कर्मचारियों के अनुकंपा नियुक्ति वालों को मिलेगी पुरानी पेंशन, बड़ा फैसला
- मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें, युवाओं और महिलाओं को मिल सकता है ज्यादा प्रतिनिधित्व
- LPG सिलेंडर के दाम स्थिर, घरेलू उपभोक्ताओं को नहीं मिली कोई राहत या बढ़ोतरी
- कराची में रेंजर्स कैंप पर बड़ा आतंकी हमला, 4 सुरक्षाकर्मी और 6 आतंकी मारे गए
- इंदौर-उज्जैन रोड पर बस पलटी, 20 यात्री घायल; शराब के नशे में मिला ड्राइवर
- ‘मन की बात’ जनभागीदारी और जनप्रेरणा का सशक्त माध्यम बना: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- जीएसटी के 10 साल: सरकार एआई आधारित टैक्स सिस्टम और डेटा इंटीग्रेशन पर फोकस कर रही है
- रायपुर का निरीक्षण करने में स्कूटी से निकले उप मुख्यमंत्री अरुण साव
- लोहगढ़ किले मर्डर केस: आरोपियों ने हत्या से पहले Google पर तरीका सर्च करने का खुलासा


