नई दिल्ली, (mediasaheb.com) दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट अगस्ता वेस्टलैंड मामले में गिरफ्तार बिचौलिए सुशेन मोहन गुप्ता को 4 दिनों की ईडी की रिमांड पर भेज दिया है। ईडी ने सुशेन की 14 दिनों की हिरासत की मांग की थी। सुशेन के वकील ने उसे हिरासत में भेजे जाने का विरोध किया। ईडी ने सुशेन को कल(सोमवार) रात गिरफ्तार किया था। आज ईडी ने उसे पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया। ईडी ने कोर्ट से बताया कि सुशेन जांच में सहयोग नहीं कर रहा था, इसी वजह से उसे गिरफ्तार किया गया है। ईडी के मुताबिक सुशेन अगस्ता हेलीकॉप्टर डील समेत कई रक्षा सौदों में कथित तामिल रहा है।
ईडी के मुताबिक इस मामले में सरकारी गवाह बने राजीव सक्सेना से पूछताछ के बाद सुशेन की भूमिका का पता चला था। ईडी के मुताबिक सुशेन के पास अगस्ता हेलीकॉप्टर की खरीद में भुगतान संबंधी कुछ जानकारियां हैं। ईडी सुशेन से उसके संपर्कों के बारे में पता करने की कोशिश कर रही है। इसलिए उससे हिरासत में पूछताछ की जरूरत है। इस मामले में ब्रिटिश नागरिक और बिचौलिया क्रिश्चियन मिशेल अभी दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद है। इस मामले में ईडी और सीबीआई ने चार्जशीट दायर की है, जिसमें पूर्व वायुसेना प्रमुख एसपी त्यागी, उनके भतीजे संजीव त्यागी और वकील गौतम खेतान को भी आरोपित बनाया गया है। (हि.स.)।


