(mediasaheb.com) साउथ सिनेमा #South Cinema में अब रीमेक का चलन दिख रहा है। आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘अंधाधुन’ का तेलुगु रीमेक बनाया जा रहा है। साउथ के अभिनेता नितिन फिल्म में मुख्य भूमिका में होंगे। आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘अंधाधुन‘ #’Andhadhun’ दुनिया भर में बॉक्स ऑफिस पर हिट रही है। यह फिल्म श्रीराम राघवन द्वारा निर्देशित है। इस फिल्म ने सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म, सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और सर्वश्रेष्ठ पटकथा की श्रेणियों में 3 राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीते हैं। अब फिल्म के रीमेक को लेकर आधिकारिक घोषणा की गई है। ‘अंधाधुन’ को तेलुगु #Telugu में रीमेक किया गया है और मर्लापक गांधी फिल्म का निर्देशन करेंगे। बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म ‘अंधाधुन’ के तेलुगु रीमेक में अभिनेता नितिन आयुष्मान खुराना की भूमिका को फिर से निभाएंगे। फिल्म को लेकर पूजा समारोह हैदराबाद #Hyderabad में हुआ है। फिल्म एवं ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट किया-‘आज हैदराबाद में ‘अंधाधुन’ की तेलुगु रीमेक लांच हुई। हिंदी वर्जन में आयुष्मान खुराना द्वारा निभाए गए भूमिका को नितिन फिर से निभाएंगे। अभी तक फिल्म का शीर्षक तय नहीं हुआ है। मर्लापक गांधी द्वारा निर्देशित और एन सुधाकर रेड्डी और निकिता रेड्डी द्वारा निर्मित है। फिल्मांकन जून, 2020 से शुरू होगी।
फिल्म ‘अंधाधुन’ अक्टूबर ,2018 में रिलीज हुई थी। फिल्म में अभिनेता आयुष्मान खुराना #Ayushman Khurana एक अंधे पियानो प्लेयर ( #Piano player) का किरदार निभाया था। फिल्म में उनके अलावा राधिका आप्टे #Radhika Apte और तब्बू #Tabu भी अहम भूमिका निभाई थी। नितिन ने कहा था कि यह एक जोखिम भरा प्रोजेक्ट है। क्योंकि मूल फिल्म को कई लोगों द्वारा देखा गया है। इस फिल्म ने राष्ट्रीय पुरस्कार भी जीता है, इसलिए तेलुगु वर्जन को लेकर दबाव है। इस फिल्म की शूटिंग जून महीने में शुरू होगी। बताया जा रहा है कि फिल्म के राइट्स के लिए साढ़े तीन करोड़ रुपये चुकाए गए हैं। फिल्म को इस वर्ष क्रिसमस पर रिलीज करने की योजना है। ( हि.स. )

