मुंबई , (www.mediasaheb.com) बैंकों की
डॉलर लिवाली से अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया आज 12 पैसे लुढ़ककर 73.49 रुपये
प्रति डॉलर पर आ गया।
इससे पहले सोमवार को भारतीय मुद्रा दो पैसे की गिरावट के साथ 73.37 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुई थी।
दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर सूचकांक
के कमजोर पड़ने और अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल में नरमी से रुपये में आज
आरंभ में तेजी रही। यह एक पैसे की मजबूती के साथ 73.36 रुपये
प्रति डॉलर के भाव पर खुला और 73.30 रुपये
प्रति डॉलर तक मजबूत हुआ। घरेलू शेयर बाजारों में मजबूती से भी रुपये को समर्थन
मिला।
इसके बाद बाजार में डॉलर लिवाली शुरू होने से रुपया कमजोर हो
गया। कारोबार के दौरान 73.53 रुपये प्रति डॉलर तक लुढ़कने के बाद अंत
में यह 73.49 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
कारोबारियों ने बताया कि रिजर्व बैंक ने वाणिज्यिक बैंकों के
माध्यम से डॉलर की खरीद की जिससे भारतीय मुद्रा दबाव में आ गई।।(वार्ता)
Saturday, July 4
Breaking News
- मोहन सरकार ने UCC कमेटी का कार्यकाल 26 जुलाई तक बढ़ाया, विधानसभा सत्र 24 जुलाई को होगा समाप्त
- सिया-केतन केस पर सियासत तेज, BJP सांसद ने उठाई पुरुष आयोग बनाने की पुरानी मांग
- विश्व कप हार का गम विंबलडन में भूल रहीं भारतीय क्रिकेटर, बोलीं- सचिन, गावस्कर और रवि शास्त्री सर के साथ बिताया यादगार वक्त
- मुख्यमंत्री 8 जुलाई को वाराणसी से मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का करेंगे शुभारंभ
- 20 जुलाई से शुरू होगा संसद का मानसून सत्र, 13 अगस्त तक चलेंगी कार्यवाही; केंद्रीय मंत्री ने दी जानकारी
- रायपुर : धमतरी में माफियाओं पर प्रशासन का ‘सख्त’: राजस्व और खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई
- ‘ऐसी शादी, जो होने वाली नहीं है…’ सिया गोयल के Snapchat मैसेज से केतन हत्याकांड में नया ट्विस्ट
- राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का सफल आयोजन
- एक्टिंग से IPS तक का सफर! सिमाला प्रसाद बनीं निमाड़ रेंज की नई DIG, पिता रहे सांसद और मां हैं साहित्यकार
- प्रदेश में ईवी चार्जिंग को बढ़ावा देने के लिए सोलर आवर्स में 20% टैरिफ छूट लागू

