टोक्यो (mediasaheb.com) ,। जापान में हगिबीस तूफान के कारण कई उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। इसके तहत अंतरराष्ट्रीय और घरेलू स्तर पर मिलाकर कुल 1929 उड़ानें रद्द की गई हैं।
स्थानीय मीडिया के अनुसार जापान एयरलाइंस कॉर्पोरेशन (जेएएल), ऑल निप्पोन एयरवेज और पिच एविएशन ने 262 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द की हैं, जबकि 1667 घरेलू उड़ानें रद्द की गई हैं।
उल्लेखनीय है कि टोक्यो में फिलहाल तेज हवा के साथ बारिश हो रही है और यह टाइफून शनिवार को ग्रेटर टोक्यो सहित प्रशांत तट से टकरा भी सकता है। इसके कारण चीबा, कनागवा, टोक्यो में लोगों को बिजली संकट का सामना करना पड़ रहा है। मचीदा में 10 हजार लोग बिजली कटोती से परेशान हैं, जबकि कनागवा में खराब मौसम के कारण 23 हजार लोग प्रभावित हुए हैं। तूफान के कारण टोक्यो में स्कूलों में शनिवार को कक्षाएं रद्द कर दी गई हैं। (हि.स.)
Sunday, May 3
Breaking News
- ईरान ने स्वीकार किया 14 प्वाइंट प्रस्ताव, क्या अब खत्म होगी जंग? डोनाल्ड ट्रंप हुए गदगद
- स्पेशल पेट्रोल की कीमत में 11 रुपये का इज़ाफा, 160 रुपये प्रति लीटर तक पहुंचा भाव, आपके शहर में कितना है रेट?
- Arjun Tendulkar पर लगी बंपर बोली, बेस प्राइस से 400% ज्यादा में खरीदे गए
- रोहतास के बिक्रमगंज की पहचान रही बिस्को इंडस्ट्रीज अब कबाड़ में बिककर इतिहास बन गई
- भागलपुर रेलवे स्टेशन का बड़ा बदलाव: 20 करोड़ की लागत से यार्ड आधुनिकीकरण शुरू
- शानदार उपलब्धि: वंदना शिशु शिक्षा निकेतन के विद्यार्थियों ने रचा सफलता का नया इतिहास
- चेन्नई एयरपोर्ट पर हड़कंप, यात्री ने फ्लाइट से लगाई छलांग
- कलम की आज़ादी ही लोकतंत्र की मजबूती : विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस पर अधिवक्ता संजय गुप्ता का संदेश
- उसलापुर में ऐतिहासिक ‘श्रमोत्सव’: 13 साल बाद गुड्स शेड पुनरुद्धार की घोषणा, हजारों श्रमिकों की मौजूदगी
- डच राजकुमारियों पर मर्डर की खौफनाक साजिश, ‘नाजी’ लिंक से यूरोप में मचा हड़कंप


